सैमसंग के बेस्टसेलिंग वॉटरप्रूफ फोन पर सबसे बड़ा ऑफर, 18200 रुपये कम हुई कीमत, मची लूट
Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से करीब 18200 रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर कंपनी 2089 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। सैमसंग का यह IP68 वॉटरप्रूफिंग और 50MP के मेन कैमरा जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है।

सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर करने से कोई फायदा है। कंपनी का पिछले साल का बेस्टसेलिंग फोन- Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से करीब 18200 रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह वेरिएंट 18209 रुपये के प्राइसकट के बाद 41790 रुपये का मिल रहा है। फोन पर कंपनी 2089 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को 39300 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह IP68 रेटिंग वाली वॉटरप्रूफिंग और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
गैलेक्सी S सीरीज के इस फोन में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ मिलेगा। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 2400e मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा देखने को मिलेगा।
सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में दी गई बैटरी 4700mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1.1 पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4/5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB 3.1 और NFC जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। फोन के डाइमेंशन 77.3 X 162.0 X 8.0mm हैं। वहीं, इसका वजन 213 ग्राम है। सैमसंग का यह फोन ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट कलर ऑप्शन में आता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Blue










