
सैमसंग के इस फोन में आया आखिरी बड़ा OS अपडेट, तुरंत करें इंस्टॉल, यह है खास
Samsung Galaxy S21 FE अपने सॉफ्टवेयर सपोर्ट के अंतिम चरण में पहुंच गया है। कंपनी ने 2022 में आए अपने लोकप्रिय बजट फ्लैगशिप फोन के लिए आखिरी बड़े ओएस अपग्रेड के तौर पर One UI 8 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप भी Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कई सालों तक बड़े अपडेट और सिक्योरिटी पैच मिलने के बाद, Samsung Galaxy S21 FE अपने सॉफ्टवेयर सपोर्ट के अंतिम चरण में पहुंच गया है। कंपनी ने 2022 में आए अपने लोकप्रिय बजट फ्लैगशिप फोन के लिए आखिरी बड़े ओएस अपग्रेड के तौर पर One UI 8 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यानी अब इस फोन को कोई ओएस अपडेट नहीं मिलेगा और यह फोन इसे अपडेट पर चलता रहेगा। फिलहाल, थाईलैंड और वियतनाम में गैलेक्सी S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इस फोन के लिए Circle to Search फीचर जारी किया था।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गैलेक्सी S21 FE को मिला आखिरी बड़ा अपग्रेड
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के इस पसंदीदा "फैन एडिशन" के मालिकों के लिए, One UI 8 अपडेट के साथ गैलेक्सी S21 FE में एक नया यूजर एक्सपीरियंस आ रहा है। सैमसंग इस डिवाइस में कई नए फीचर्स और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन भी ला रहा है। बता दें कि 2022 में आए सैमसंग गैलेक्सी S21 FE को कंपनी ने लॉन्च के समय चार बड़े ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का वादा किया था। अब, इस मॉडल को आधिकारिक तौर पर आखिरी वन यूआई अपडेट मिल रहा है।
लेटेस्ट One UI 8 कस्टम स्किन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। ध्यान रखें कि इस फाइनल One UI अपडेट का मतलब यह नहीं है कि डिवाइस का सॉफ्टवेयर सपोर्ट चक्र समाप्त हो गया है। हालांकि Galaxy S21 FE यूजर्स को Android 17 पर बेस्ड One UI 9 नहीं मिलेगा, फिर भी सैमसंग इसके लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट जारी करेगा। ये अपडेट मंथली से लेकर क्वाटर्ली तक हो सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
One UI 8 अपडेट की बात करें तो, सैमसंग ने अपने कुछ सिस्टम ऐप्स के लिए रीडिजाइन पेश किए हैं और लॉक स्क्रीन व क्विक पैनल में और कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़े हैं। सैमसंग डेक्स और WQHD आउटपुट सपोर्ट में भी सुधार हुए हैं। कंपनी ने बेस्ट फेस और एडाप्टिव लॉक स्क्रीन क्लॉक जैसे कुछ फीचर्स को हटा दिया है। थाईलैंड और वियतनाम में गैलेक्सी S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट G990EXXUIHYJ2 बिल्ड वर्जन, सितंबर 2025 सिक्योरिटी पैच और 2GB से ज्यादा के डाउनलोड साइज के साथ आता है।
Samsung Galaxy S21 FE 5G की खासियत
फोन में 6.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (12 मेगापिक्सेल + 12 मेगापिक्सेल + 8 मेगापिक्सेल) के साथ आता है। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है। फोन IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच बैटरी है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। चार्जिंग के लिए, इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें 5G, 4G LTE, वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5, एनएफसी, जीपीएस जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। 177 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 155.7x74.5x7.9 एमएम है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






White












