
खुशखबरी! अब 10 मिनट में आपके घर पहुंचेंगे Samsung के Smartphones, जानें कैसे करें फटाफट ऑर्डर
Samsung और Instamart ने मिलकर ऐसी सुविधा शुरू की है जहां अब आप 10 मिनट में अपने दरवाजें तक Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट या एक्सेसरीज मंगवा सकते हैं मतलब बिना देरी, बिना झंझट, तुरंत टेक डिलीवरी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung ने Instamart के साथ साझेदारी कर 10-मिनट स्मार्टफोन डिलीवरी सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत आप Instamart ऐप या प्लेटफार्म पर Galaxy सीरीज के फोन, टैबलेट, वियरेबल या एक्सेसरीज ऑर्डर कर सकते हैं और अगर आप किसी बड़े मेट्रो शहर में हैं, तो आपका ऑर्डर लगभग 10 मिनट में आपके दरवाज़े पर पहुंच जाएगा। Instamart यूजर्स अब केवल ग्रॉसरी या रोजमर्रा की चीज़ों के लिए नहीं, बल्कि मैडर (premium) गैजेट्स के लिए भी इंस्टेंट डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं जिनमें शामिल हैं Galaxy स्मार्टफोन, टैबलेट, वियरेबल्स और एक्सेसरीज़। जैसे ही आप ऑर्डर करते हैं, Instamart आपके आस-पास के डार्क-स्टोर से सामान उठाता है और 10 मिनट के भीतर डिलीवरी कर देता है बशर्ते आप एक कवर किए हुए मेट्रो क्षेत्र में हों।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अभी इन शहरों में शुरू हुई सुविधा
अभी यह सुविधा केवल उन बड़े शहरों/मेट्रो क्षेत्र में है जहां Instamart की डिलीवरी नेटवर्क पहले से मजबूत है। इसका उद्देश्य है उन उपभोक्ताओं तक तुरंत टेक डिलीवरी पहुंचाना है जो ब्रांड स्टोर जाने या लंबा इंतज़ार करने का झंझट नहीं चाहते या जिन्हें अचानक जरूरत पड़ जाए, जैसे फोन खराब हो जाना, तो तुरंत नया लेना हो।
यूजर्स के लिए फायदे
अगर आपका फोन अचानक खराब हो जाए या बिना योजना नया लेना हो, 10 मिनट में डिलीवरी इसे संभव बनाता है। दुकान तक जाने, लाइन या ट्रैफिक झेलने की जरूरत नहीं; घर बैठे-बिठाए नया फोन। केवल बजट या रोजमर्रा की चीज़ों तक सीमित नहीं; प्रीमियम, ब्रांडेड गैजेट्स भी उपलब्ध।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैसे करें Samsung स्मार्टफोन का ऑर्डर?
1. Instamart ऐप खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल में Swiggy ऐप ओपन करें। नीचे दिए मेन्यू में Instamart पर क्लिक करें। अगर Instamart आपके क्षेत्र में उपलब्ध है, तो आपको आगे की लिस्ट दिख जाएगी।
2. Samsung Store / Galaxy Devices सेक्शन पर जाएं
Instamart में सर्च बॉक्स में “Samsung”, “Galaxy” या “Smartphone” टाइप करें। आपको Samsung के उपलब्ध फोन, टैबलेट, Buds और एक्सेसरीज़ की लिस्ट दिख जाएगी।
3. Samsung स्मार्टफोन चुनें
मॉडल की डिटेल्स देखें—स्टोरेज, कलर, कीमत और ऑफर चेक करें। सुनिश्चित करें कि प्रोडक्ट आपके नज़दीकी Instamart स्टोर में “Available” दिख रहा हो, तभी 10-मिनट डिलीवरी मिलेगी।
4. Add to Cart → Address Confirm → ऑर्डर प्लेस करें
फोन को Add to Cart करें। अपना डिलीवरी एड्रेस कन्फर्म करें। अब बस Place Order पर क्लिक करें। जैसे ही ऑर्डर प्लेस होगा, Instamart का डिलीवरी पार्टनर नज़दीकी स्टोर से आपका Galaxy डिवाइस उठाकर 10 मिनट में आपके घर पहुंचा देगा।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Sapphire Black








