Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy M56 5G in now rupees 6000 cheaper from its original launch price
6 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, खुश कर देगी नई कीमत, मिलेंगे कमाल के फीचर

6 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, खुश कर देगी नई कीमत, मिलेंगे कमाल के फीचर

संक्षेप:

50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा वाला सैमसंग गैलेक्सी M56 5G अपने लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में कंपनी 5000mAh की बैटी दे रही है।

Jan 03, 2026 08:01 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की गैलेक्सी M सीरीज का शानदार 5G फोन- Samsung Galaxy M56 5G अपने लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये थी। अब यह डिवाइस अमेजन इंडिया पर 21999 रुपये यानी 6 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। खास बात है कि आप इस फोन को 1099 रुपये के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M56 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स का है। कंपनी डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर कर रही है। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम के साथ आता है। इसमें 256जीबी तक का UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

Samsung Galaxy M56 5G

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1480 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।

ये भी पढ़ें:OnePlus यूजर्स के लिए बड़ी खबर: इन फोन्स को मिलेंगे तीन बड़े Android अपडेट

फोन में आपको 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Samsung One UI 7 पर काम करता है। फोन दो कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन और ब्लैक में आता है।

ये भी पढ़ें:Realme के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स हुए सस्ते; ₹6000 तक की बंपर छूट
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।