बड़ी खुशखबरी! 5 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह धांसू 5G फोन, पिछले साल हुआ था लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का धांसू फोन- Galaxy M56 5G अपने लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 5 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह फोन 1299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का धांसू फोन- Galaxy M56 5G अपनी लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 5 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। यानी आप इसे 25999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन 1299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आप इस फोन को आसान नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग के इस फोन के फीचर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी M56 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1200 निट्स तक का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए आपको फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी मिलेगा। फोन 8जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1480 चिपसेट दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइ़ड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। कंपनी इस फोन को 6 ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट्स भी देगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन के डाइमेंशन 162.0 x 77.3 x 7.2mm हैं। वहीं, इसका वजन 180 ग्राम है। फोन दो कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन और ब्लैक में आता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8GB RAM






