Samsung की M सीरीज की वापसी जल्द! अब Super AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा से यूजर्स को करेगा खुश

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung अपनी M सीरीज का नया मिड-रेंज फोन जल्द लॉन्च करने वाला है। इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

Samsung की M सीरीज की वापसी जल्द! अब Super AMOLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा से यूजर्स को करेगा खुश

Samsung एक बार फिर अपनी पॉपुलर M सीरीज को लेकर बड़ी तैयारी में है। बता दें कि लंबे समय से इस सीरीज में कोई नया फोन नहीं आया था, लेकिन अब Galaxy M47 के लॉन्च को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। हाल ही में यह फोन कंपनी के इंटरनल टेस्टिंग सर्वर पर देखा गया है, जिससे साफ हो गया है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। Samsung Galaxy M47 के फीचर्स भी लगातार लीक हो रहे हैं। जिससे पता चलता है कि इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो पहले के मॉडल्स से बड़ा बदलाव होगा। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।Samsung की M सीरीज हमेशा से उन यूजर्स के बीच पॉपुलर रही है, जो कम कीमत में ज्यादा बैटरी और अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं।

टेस्टिंग सर्वर पर दिखा Galaxy M47

Samsung Galaxy M47 को हाल ही में कंपनी के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर देखा गया है। इसका मॉडल नंबर SM-M476B है, जो इस बात का संकेत है कि फोन लॉन्च के काफी करीब है। आमतौर पर जब कोई फोन टेस्टिंग स्टेज में पहुंच जाता है, तो इसका मतलब होता है कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतार सकती है।

Samsung Galaxy M47 के फीचर्स (लीक)

Samsung Galaxy M47 को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में Super AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइट, कलरफुल और स्मूद स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा। वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया चलाना पहले से ज्यादा बेहतर लगेगा। इसके साथ ही Galaxy M47 में बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक चलने में मदद करेगी। यानी अगर आप दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या कॉलिंग तो आपको बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन पहले से बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसमें 5G सपोर्ट और नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इससे इंटरनेट स्पीड तेज होगी और मल्टीटास्किंग या गेमिंग का अनुभव स्मूद रहेगा। Samsung इस फोन को Amazon जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च कर सकता है, जैसा कि M सीरीज के बाकी फोन्स के साथ होता है।

Galaxy M44 से कितना होगा अलग

अगर Galaxy M44 से तुलना करें, तो यह फोन कई मामलों में अपग्रेड लेकर आएगा। जहां पिछले मॉडल में LCD डिस्प्ले था, वहीं M47 में AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा बैटरी और परफॉर्मेंस में भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे यह फोन अपने पुराने मॉडल से ज्यादा पावरफुल और यूजर-फ्रेंडली साबित हो सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।