Samsung ग्राहकों को झटका, 15 दिनों के अंदर ही ₹8000 तक महंगा हुआ नया Galaxy M47 5G

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च होने के एक महीने के अंदर ही 8,000 रुपये तक महंगा हो गया है। फोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है और दिखने में भी बढ़िया है। इस फोन को खरीदने के लिए अब कितने पैसे खर्च करने होंगे, यहां देखें पूरी लिस्ट

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

अगर आप सबसे लेटेस्ट Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अब यह आपको 8,000 रुपये तक महंगा पड़ेगा। कंपनी ने इसकी कीमत में चुपके से बढ़ोतरी कर दी है। इसे 29 जून को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और 4 जुलाई को ही यह पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। यह फोन दिखने में खूबसूरत है और कई धांसू फीचर्स पैक करता है। फोन स्नैपड्रैगन 6 सीरीज चिपसेट से लैस है और इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें सुपर एनोलेड डिस्प्ले भी है जो 120Hz तक रिफ्रेश होता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। अब कितनी हो गई है इसकी कीमत, चलिए जानते हैं...

samsung galaxy m47 price hike by rs 8000

8,000 रुपये तक महंगा हुआ Galaxy M47

इसका बेस 6GB+128GB वाला वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत यह 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर बिक रहा था। लेकिन अब यह इतना सस्ता नहीं मिलेगा। Amazon पर यह वेरिएंट अब 32,999 रुपये में बिक रहा है, यानी इसकी कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

बाकी दो वेरिएंट्स की कीमतों में भी इसी तरह की बढ़ोतरी हुई है। 8GB+128GB वाला मॉडल, जो असल में 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, अब 36,999 रुपये में बिक रहा है। टॉप-एंड 8GB+256GB वेरिएंट, जो 30,999 रुपये से में लॉन्च हुआ था, अब 41,999 रुपये में मिल रहा है, यानी ये दोनों वेरिएंट अपनी लॉन्च प्राइस से 8,000 रुपये ज्यादा कीमत में मिल रहे हैं। टिप्स्टर संजू चौधरी ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

Samsung Galaxy M47 price hike

सेल शुरू होने के कुछ दिन बाद ही बढ़ाई कीमत

भारत में स्मार्टफोन की कीमतें कई महीनों से बढ़ रही हैं और यह कोई अलग मामला नहीं है। पिछले कुछ दिनों में कई ब्रांड्स अपने अलग-अलग फोन्स की कीमतें बढ़ा चुके हैं। नथिंग, रियलमी और शाओमी बढ़ती मेमोरी लागत की भरपाई के लिए मौजूदा फोन्स की कीमतें बढ़ा रहे हैं। लेकिन यह प्रवृत्ति उन फोनों के लिए समझ में आती है जो मेमोरी लागत बढ़ने से पहले लॉन्च हुए थे, क्योंकि कंपनियों को उन खर्चों को एडजस्ट करना होता है, जिनकी उन्होंने योजना नहीं बनाई थी।

लेकिन सैमसंग अपने उस फोन के साथ भी यही कर रहा है जिसे उसने केवल एक सप्ताह पहले लॉन्च किया था। यदि 4 जुलाई को M47 5G की कीमत 25,999 रुपये थी, छूट के साथ और भी कम, तो सैमसंग को पहले से ही पता था कि उस समय मेमोरी और कंपोनेंट्स की कीमत क्या थी। लॉन्च के तुरंत बाद कीमत बढ़ाने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। ऐसा लग रहा है कि सैमसंग ने असल में शुरुआती खरीदारों को लुभाने के लिए ऐसा किया है।

Samsung Galaxy M47 5G की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी M47 5G एक डुअल सिम फोन है जो सैमसंग के एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 के साथ आता है। यह फोन छह ओएस अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन एआई वॉयस ट्रांसक्रिप्शन समेत कई AI टूल्स के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी M47 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन ऑफर करता है। फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट, LPDDR5x रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए, सैमसंग गैलेक्सी M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। इसके साथ 5-मेगापिक्सेल के अल्ट्रावाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर भी है। सेल्फी के लिए, फ्रंट में 12-मेगापिक्सेल का कैमरा भी है। फोन 4K वीडियो शूट करने में सक्षम है। फोन में 6000mAh की बैटरी है। फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ बायपास चार्जिंग के लिए सपोर्ट भी मिलता है। दावा है कि फोन 4x स्क्रैच रेजिस्टेंट, 2 मीटर ड्रॉप रेजिस्टेंट के साथ आता है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।