29 जून को आ रहा Samsung का नया 'Monster' फोन, मिलेगा 50MP नो-शेक कैमरा, Gorilla Glass Victus+ डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

50MP नो-शेक कैमरा, गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स के साथ धमाल मचाने आ रहा सैमसंग का नया मॉन्स्टर Galaxy M47 5G फोन। जानें फोन कब देगा भारत में दस्तक और क्या होंगे फीचर्स:

Samsung Galaxy M47 Launch Date, Galaxy M47 5G India Launch, Samsung New Phone 2026, Samsung M47 5G Features,

Samsung ने अपने नए Galaxy M47 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी का यह नया 5G फोन 29 जून को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले Samsung ने सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर फोन के कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। कंपनी इसे "Next Level Monster" के रूप में प्रमोट कर रही है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में काफी दमदार होने वाला है। Samsung Galaxy M47 5G फोन में Snapdragon प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP No Shake Camera दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा और पानी व धूल से बचाव के लिए रेजिस्टेंस फीचर भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी दो कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी। ग्राहक इसे Rogue Red और Blaze Blue रंगों में खरीद सकेंगे। दोनों रंग फोन को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देने के लिए तैयार किए गए हैं। Samsung ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन को 6 पीढ़ियों तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Samsung Galaxy M47 5G में मिलेंगे कई खास फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो अपने फोन से तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ LPDDR5X RAM का सपोर्ट भी मिलेगा। Samsung Galaxy M47 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। Super AMOLED पैनल की वजह से रंग ज्यादा चमकदार और गहरे दिखाई देंगे, जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होगा। चाहे आप OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज देख रहे हों या YouTube पर वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों, डिस्प्ले क्वालिटी आपको प्रीमियम स्मार्टफोन जैसी फील देने की कोशिश करेगी। Samsung Galaxy M47 5G फोन में पतले बेजल्स, पंच-होल डिस्प्ले और पीछे की तरफ नया कैमरा मॉड्यूल है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मुख्य कैमरा 50MP का होगा, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट मिलेगा। OIS की मदद से फोटो और वीडियो ज्यादा स्थिर और साफ नजर आएंगे। इसके अलावा 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है, जिससे अलग-अलग तरह की तस्वीरें क्लिक की जा सकेंगी।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि Samsung ने फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट की पुष्टि की है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स हाई रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकेंगे। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा दी गई है, जो खरोंच और हल्के झटकों से डिस्प्ले को बचाने में मदद करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन में पानी और धूल से सुरक्षा (Water & Dust Resistance) भी मिलेगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।