₹25,999 में लॉन्च हुआ Samsung का 6 साल नए जैसा रहने वाला 5G फोन; 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, गोरिल्ला ग्लास से लैस
Samsung ने Galaxy M47 5G के ओरिजिनल प्राइस का खुलासा कर दिया है, बता दें कि लॉन्च के समय कंपनी ने प्राइस की डिटेल नहीं दी थी। Samsung Galaxy M47 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का OIS सपोर्ट वाला कैमरा और बड़ी व मजबूत डिस्प्ले दी गई है।

Samsung ने दो दिन पहले भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M47 5G को लॉन्च किया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। लेकिन लॉन्च से समय इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। अब कंपनी ने Galaxy M47 5G के तीनों वैरिएंट की कीमत की डिटेल दे दी है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP OIS कैमरा, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है, जो स्क्रैच से बचाने के साथ करीब 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है।
Samsung Galaxy M47 5G की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स
Samsung Galaxy M47 5G को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। साथ ही सबसे टॉप 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है।
वहीं, लॉन्च ऑफर्स और बैंक कूपन का फायदा उठाकर फोन को 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 22,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। स्मार्टफोन Rogue Red और Blaze Blue दो कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसकी पहली सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और ग्राहक इसे Amazon Prime Day Sale के दौरान खरीद सकेंगे।
Samsung Galaxy M47 5G की 5 बड़ी खासियतें
1. Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले 800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देती है। इसके अलावा Corning Gorilla Glass Victus+ स्क्रीन को स्क्रैच और हल्के झटकों से सुरक्षित रखता है।
2. परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6GB और 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज विकल्प में आता है। अगर ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो, तो microSD कार्ड के जरिए इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
3. फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ दिया गया है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो और स्थिर वीडियो रिकॉर्डिंग में मदद करता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जिससे यह लंबे समय तक लेटेस्ट फीचर्स और सुरक्षा अपडेट प्राप्त करता रहेगा।
5. कनेक्टिविटी के लिए Galaxy M47 5G में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स और USB Type-C ऑडियो जैसे भी हैं।


