वाह! लॉन्च प्राइस से ₹6 हजार सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, ₹14 हजार से कम हुई कीमत
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से अब 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। अब यह फोन 14 हजार रुपये से कम में मिल रहा है। इस 5G फोन को आप कैशबैक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन के फीचर जबर्दस्त हैं।
15 हजार रुपये से कम में तगड़े फीचर वाला सैमसंग का 5G फोन तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। पिछले साल लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M35 5G अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से अब 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये थी। अमेजन इंडिया पर यह अब 13,999 रुपये में मिल रहा है। अमेजन की डील में यह फोन 419 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी गैलेक्सी M सीरीज के इस पॉप्युलर फोन में 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले ऑफर रही है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्श के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी M35 5G 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C 2.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


