
लॉन्च प्राइस से 3 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, कीमत देखते ही करेंगे ऑर्डर
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G लॉन्च प्राइस से 3 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर 924 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज का शानदार 5G फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। इस फोन पर तगड़े ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं, Samsung Galaxy M35 5G की। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च से समय 21499 रुपये थी। अब यह फोन 3 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 18499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 924 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
इस पॉप्युलर फोन में आपको 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। यह फोन 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1380 चिपसेट देखने को मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस ऑफर किया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C 2.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Moonlight Blue






