₹13,999 में आ रहा Samsung Galaxy M17e 5G, लगातार 26 घंटे तक देख सकेंगे वीडियो, 6 साल तक रहेगा नया

Mar 12, 2026 05:20 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आ सकता है। एक टिप्स्टर ने कीमत का हिंट दिया है। फोन में सेगमेंट का सबसे लंबा 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। इस हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होगी। फोन में और क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं

₹13,999 में आ रहा Samsung Galaxy M17e 5G, लगातार 26 घंटे तक देख सकेंगे वीडियो, 6 साल तक रहेगा नया

Samsung Galaxy M17e 5G Price in India Leaked: सैमसंग का नया फोन भारत में धूम मचाने आ रहा है। सैमसंग इस महीने के आखिर में भारत में Samsung Galaxy M17e 5G लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत लीक हो गई है। फोन की माइक्रोसाइन पहले से ही अमेजन पर लाइव है, जहां कंपनी अपकमिंग गैलेक्सी M17e 5G के कई खास फीचर्स का खुलासा कर चुकी है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें कि इसे खरीदने के लिए आपको कितना बजट रखना होगा। फोन में बड़ा डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा, साथ ही इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी होंगे। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई लीक कीमत पर और जानते हैं इस फोन में क्या-क्या खास होगा...

इतनी होगी Samsung Galaxy M17e 5G की कीमत (संभावित)

एक्स पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर संजू चौधरी ने दावा किया है कि आने वाला Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आ सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि यह फोन कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध होगा या नहीं, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आएगी।

Samsung Galaxy M17e 5G Price in IndiaSamsung Galaxy M17e 5G Price in India

Samsung Galaxy M17e 5G की खासियत

सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा और यह Blitz Blue और Vibe Violet फिनिश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग ने पहले ही बता दिया है कि Galaxy M17e 5G में 6.7-इंच की एचडी प्लस स्क्रीन होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। दावा है कि 14 हजार से कम की प्राइस रेंज में यह सबसे स्मूद फोन है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट लगा होगा, जिसके साथ आर्म माली-G57 जीपीयू भी होगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड वनयूआई 8 के साथ आएगा, और कंपनी का कहना है कि इसे एंड्रॉयड ओएस के छह जेनरेशन तक के अपग्रेड और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। दावा है कि 10-15 हजार रुपये की प्राइस रेंज में यह सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। इसमें नाउ बार, लाइव नोटिफिकेशन्स, गूगल जेमिनी एआई और सर्कल टू सर्च समेत कई AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e 5G Price in India

कैमरे की बात करें तो, Samsung Galaxy M17e 5G में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा होगा। इस हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देगी। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि अमेजन पर 14,000 रुपये से कम कीमत में बिकने वाले फोन्स में यह सबसे लंबा प्लेबैक टाइम है। सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G की मोटाई 8.2 एमएम होगी। इस फोन में ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) का बैक पैनल होगा और इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आएगा। दावा है कि फोन सेगमेंट में सबसे ज्यादा 12 5G बैंड्स का सपोर्ट करेगा। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।