Samsung ने फिर बढ़ा दी इन स्मार्टफोन्स की कीमत, 6 महीने में दूसरी बार हुए महंगे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy M17 5G और Galaxy F17 5G की कीमतों में भारत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। छह महीनों में दूसरी बार कीमत बढ़ने के बाद दोनों फोन खरीदने के लिए अब ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

Samsung Galaxy M17 Galaxy F17
Samsung Galaxy M17 और Galaxy F17 की कीमत दोबारा बढ़ा दी गई है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने Galaxy M17 5G और Galaxy F17 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। नई कीमतों में RAM के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है और यह दोनों फोन के लिए पिछले छह महीनों में दूसरी बड़ी कीमत वृद्धि है। हालांकि, इस नई बढ़ोतरी की जानकारी Samsung की ओर से आधिकारिक घोषणा के बजाय टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के हवाले से सामने आई है।

Samsung Galaxy M17 5G की कीमत बढ़ी

Samsung Galaxy M17 5G के 4GB RAM वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये, 6GB RAM मॉडल में 2,000 रुपये और 8GB RAM मॉडल में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के बाद फोन की कीमतें क्रमशः 17,999 रुपये, 19,999 रुपये और 21,999 रुपये हो गई हैं।

Galaxy M17 5G को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

इस फोन की कीमत पहले भी बढ़ चुकी है। मार्च 2026 में Samsung ने Galaxy M17 5G के 6GB+128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये से बढ़ाकर 16,499 रुपये और 8GB+128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये से बढ़ाकर 18,499 रुपये की थी। इसके बाद मई में भी M17 5G के तीनों वेरिएंट की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की रिपोर्ट सामने आई थी।

Galaxy F17 5G भी हुआ महंगा

Galaxy F17 5G की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके 6GB RAM मॉडल पर 1,000 रुपये और 8GB RAM मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा कीमतों के अनुसार 4GB+128GB मॉडल करीब 17,999 रुपये, 6GB+128GB मॉडल 19,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल 22,999 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं। उपलब्ध रिटेल लिस्टिंग में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों में अंतर देखा जा सकता है।

Galaxy F17 5G में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन Exynos 1330 चिपसेट पर चलता है और इसमें 50MP+5MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है।

कीमत बढ़ने की वजह क्या है?

Samsung समेत कई स्मार्टफोन कंपनियों ने 2026 में अलग-अलग मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। जुलाई के अंत में सामने आई एक रिपोर्ट में भी Samsung, Oppo, Realme और Xiaomi के कई स्मार्टफोन की कीमतों में अगस्त के दौरान बढ़ोतरी की संभावना बताई गई थी। रिपोर्ट में बढ़ती मेमोरी लागत को कीमत बढ़ने की एक वजह बताया गया था।

Galaxy M17 और F17 की लगातार कीमत बढ़ने से इन दोनों फोन की शुरुआती कीमतें लॉन्च के मुकाबले काफी ऊपर पहुंच गई हैं। ऐसे में अगर कोई ग्राहक इन फोन को खरीदने की योजना बना रहा है, तो उसे खरीदने से पहले Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूदा कीमत जरूर जांच लेनी चाहिए, क्योंकि ऑफर और रिटेल डिस्काउंट के कारण बिक्री कीमत अलग हो सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung ने फिर बढ़ा दी इन स्मार्टफोन्स की कीमत, 6 महीने में दूसरी बार हुए महंगे