
आज ₹15,000 से कम में आ रहा Samsung का 50MP OIS कैमरे वाला 5G फोन, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Samsung आज भारत में Galaxy M17 5G को लॉन्च करने वाला है। यह फोन 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, IP54 रेटिंग और एक्सीनोस चिपसेट जैसी खूबियों के साथ आएगा। जानें कीमत, फीचर्स
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में आज Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च होने वाला है, और टेक जगत में इस नए बजट 5G स्मार्टफोन को लेकर उत्साह का माहौल है। Samsung ने Amazon साइट पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी शुरू किया है, जिससे पहले ही इसके कई फीचर्स सामने आ गए हैं। लीक जानकारी के मुताबिक, Galaxy M17 5G में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें OIS सपोर्ट होगा, और IP54 पर्टेक्शन जैसे फीचर्स से लैस होगा। यह फोन मोटाई में लगभग 7.5mm पतला होगा। आइए डिटेल में बताते हैं इस फोन के बारे में:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत और वेरिएंट्स (लीक)
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G को कंपनी ₹15,000 से कम की रेंज में पेश कर सकती है, जिससे यह मिड-रेंज 5G सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाएगा। शुरुआती वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे यूजर एक्सपेंडेबल मेमोरी कार्ड से बढ़ा सकते हैं। यह फोन दो खूबसूरत कलर वेरिएंट्स Moonlight Silver और Sapphire Black में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह फोन Amazon India पर ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर मिलने की संभावना भी है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Violet Pop



