9499 रुपये में खरीदें Samsung का यह धांसू 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

Mar 07, 2026 04:58 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 9499 रुपये है। फोन पर कंपनी 474 तक का कैशबैक दे रही है। यह फोन 334 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। आइए जानते हैं डीटेल। 

9499 रुपये में खरीदें Samsung का यह धांसू 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, कैमरा 50MP का

9 से 10 हजार रुपये की रेंज में सैमसंग का फोन तलाश रहे हैं, तो Samsung Galaxy M06 5G आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन साबित हो सकता है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 9499 रुपये है। फोन पर कंपनी 474 तक का कैशबैक दे रही है। यह फोन 334 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। आप इस फोन को बंपर एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैले धांसू फीचर्स से लैस है। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग के इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ LCD पैनल दे रही है। यह डिस्प्ले 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

samsung galaxy m06 5g

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। फोन को कंपनी ओएस के चार जेनरेशन अपडेट देगी। साथ ही इसे चार साल तक सिक्योरिटी पैच भी ऑफर किए जाएंगे।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। सैमसंग का यह फोन Knox Vault सिक्योरिटी से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन की खास बात है कि यह 12 5G बैंड को सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फोन के डाइमेंशन 167.4x 77.4 x 8mm और वेट 191 ग्राम है। फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।