Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़samsung galaxy f70e 5g to launch tomorrow with leather finish and 6000mah battery
लेदर फिनिश, 6000mAh वाला 5G Samsung फोन, कल हो रहा लॉन्च; इतना होगी कीमत

लेदर फिनिश, 6000mAh वाला 5G Samsung फोन, कल हो रहा लॉन्च; इतना होगी कीमत

संक्षेप:

Samsung का नया स्मार्टफोन कल यानी 9 फरवरी को भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F70e 5G की। फोन में 6,000mAh की बैटरी होगी। कहा जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। 

Feb 08, 2026 02:52 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Samsung का नया स्मार्टफोन कल यानी 9 फरवरी को भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F70e 5G की। लॉन्च से पहले, फ्लिपकार्ट पर फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने इसके डिजाइन समेत कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन लेदर फिनिश वाले बैक पैनल के साथ आ रहा है। आने वाला सैमसंग फोन, जो देश में नई Galaxy F70 लाइनअप के पहले फोन के तौर पर लॉन्च होगा, को छह Android अपडेट मिलेंगे यानी फोन 6 साल तक नए फोन जैसे एक्सपीरियंस देगा। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, कितनी हो सकती है कीमत और कहां से खरीदें, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

Samsung Galaxy F70e 5G की लॉन्च डिटेल

कंपनी पहले ही इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा कर चुकी है। यह सैमसंग फोन 9 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा और यह सैमसंग इंडिया वेबसाइट के अलावा Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह लाइमलाइट ग्रीन और स्पॉटलाइट ब्लू कलर में मिलेगा। कंपनी ने बताया कि फोन के पिछले पैनल पर लेदर फिनिश होगा।.

samsung galaxy f70e 5g
ये भी पढ़ें:मोटो के नए ईयरबड्स, इसमें Bose का साउंड और दिखने में भी धांसू, कलर ऑप्शन लीक
ये भी पढ़ें:Motorola यूजर्स की मौज, इतने सारे फोन में आया Android 16, देखें पूरी लिस्ट

Samsung Galaxy F70e 5G की खासियत

लॉन्च से पहले ही कंपनी इसके कई खास फीचर्स का खुलासा फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कर चुकी है। सैमसंग का नया गैलेक्सी F70e 5G का डिस्प्ले 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। कैमरे की बात करें तो, गैलेक्सी F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और साथ में 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग के आने वाले फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा।

कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होगा। यह फोन 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल होगा। इसमें 6,000mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर "पूरे दिन और रात" का बैटरी बैकअप देगी। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा।

इतनी हो सकती है कीमत

फोन की कीमत अभी तक सीक्रेट है। हालांकि, एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि Samsung Galaxy F70e 5G की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम होगी। कहा जा रहा है कि फोन में 6.7-इंच की एचडी प्लस स्क्रीन होगी। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।