भारत में इतनी होगी Samsung Galaxy F70 Pro की कीमत, लॉन्च से पहले देखें बजट, खुद कंपनी ने बताया सबकुछ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन अगस्त के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन की कीमत, कैमरा, बैटरी और सभी खास डिटेल्स सामने आ गई हैं। यह सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G
भारत में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के बेस वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी।

Samsung का एक धांसू फोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy F70 Pro 5G की। खुद सैमसंग ने घोषणा की है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G को अगस्त के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, आने वाले फोन के लिए खास माइक्रोसाइट्स को अपडेट किया गया है, जिनमें भारत में इसकी कीमत, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन, कलर ऑप्शन, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी दी गई है। यह कन्फर्म हो गया है कि Samsung Galaxy F70 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा शामिल है। साथ ही, इस स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले होगा जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन देश में तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

बस इतनी होगी नए Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत

शुक्रवार को टेक कंपनी सैमसंग ने घोषणा की कि सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G को भारत में 3 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी भी दी है। भारत में आने वाले सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G के बेस वेरिएंट (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड मॉडल की कीमत 29,999 रुपये होगी। आखिर में, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 34,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

दो कलर में आएगा नया फोन

हालांकि, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये रिटेल कीमतें हैं और सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G खास लॉन्च ऑफर्स के साथ आएगा। इसके अलावा, Galaxy F सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन देश में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे दो कलर्स - Alpha Black और Aura Green में पेश किया जाएगा।

स्मूद डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, सैमसंग गैलेक्सी F70 प्रो 5G में फ्लैट फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन देगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का एक स्नैपड्रैगन चिपसेट (जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है) होगा, साथ ही LPDDR5x रैम और UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलेगी। कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह फोन 6 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है। फोन ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटेगा और स्क्रैच रेडिस्टेंट भी है।

Samsung Galaxy F70 Pro 5G

सेगमेंट का पहला जिसमें इतना दमदार कैमरा

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि यह सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर और 5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा और साथ में LED फ्लैश भी है। कंपनी ने बताया है कि इसके फ्रंट में HDR सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी होगी जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर यह 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से ज्यादा गेमिंग या 12 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग की सुविधा देगा।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़इतनी होगी Samsung Galaxy F70 Pro की कीमत, लॉन्च से पहले कंपनी ने बताया सबकुछ