कन्फर्म: Samsung का नया 5G फोन 18 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, ₹20,000 से कम कीमत में मिलेगा 50MP नो-शेक कैमरा

लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गयी है। यह फोन भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा। फोन की कीमत 20,000 रुपए से कम रखी जाएगी। इसके साथ ही फोन की खासियत इसमें मिलने वाला 50MP नो-शेक कैमरा होगा।

Samsung Galaxy F70 5G
Samsung Galaxy F70 5G में मिलेगा Gorilla Glass प्रोटेक्शन, लॉन्च डेट कन्फर्म

Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। कंपनी भारत में अपना नया फोन 18 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गई है। यहां इसके डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि फोन की कीमत 20,000 रुपए से कम होगी। हालांकि इसकी सटीक कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy F70 5G की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला 50MP का मेन नो-शेक कैमरा है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा। इससे फोटो खींचते समय हाथ हिलने पर भी फोटो कम ब्लर होने के चांस कम हो जाते हैं। इसके अलावा, फोन में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स मिलने की पुष्टि हुई है।

Samsung Galaxy F70 5G की कीमत और कलर वेरिएंट (लीक)

कीमत की बात करें तो Samsung ने कन्फर्म किया है कि Galaxy F70 5G को भारत में 20,000 रुपए से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी सटीक कीमत और RAM-स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा नहीं किया है। इसकी सेल और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है। Samsung Galaxy F70 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें Bold Black और Vivid Violet शामिल हैं।

Samsung Galaxy F70 5G की एंट्री 18 अक्टूबर को

Samsung Galaxy F70 5G के फीचर्स (लीक)

Samsung Galaxy F70 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का मेन नो-शेक कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Galaxy F70 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फोन की स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच मिलेगा। इसकी मोटाई करीब 7.5mm बताई गई है। Samsung Galaxy F70 5G में कंपनी का Exynos 1330 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला चिपसेट है।

बैटरी के मामले में Samsung Galaxy F70 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F70 5G में Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। फोन में Samsung Wallet के जरिए Tap and Pay की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा, Samsung Knox सिक्योरिटी और Quick Share जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। Voice Focus फीचर कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने में मदद कर सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung का नया 5G फोन 18 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च, ₹20,000 से कम होगी कीमत