
50MP के सेल्फी कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन, लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता
सैमसंग गैलेक्सी F55 5G अपनी लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च से समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26999 रुपये थी। अब फोन का यही वेरिएंट अमेजन पर 20999 रुपये का मिल रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी F सीरीज का धांसू फोन- Samsung Galaxy F55 5G अपनी लॉन्च प्राइस से 6 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च से समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26999 रुपये थी। अब फोन का यही वेरिएंट अमेजन पर 20999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ऐसे में यह फोम लॉन्च प्राइस से 6500 रुपये सस्ते में आपका हो सकता है। आप इस फोन को 1049 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग गैलेक्सी F55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी F सीरीज का यह 5G स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉलूशन वाले 6.7 इंच के सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का फ्रंट ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओएस की जहां तक बात है, फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें डॉल्बी ऐटमॉस भी दिया गया है। सैमसंग का यह फोन एप्रीकॉट क्रश और रेजिन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Apricot Crush









