Samsung Galaxy Buds On हुए लॉन्च, क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ Gemini Live का भी सपोर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

Samsung ने नए Galaxy Buds On को क्लिप-ऑन ओपन-ईयर डिजाइन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform और 9.5 घंटे तक की बैटरी मिलती है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Samsung Galaxy Buds On
Samsung Galaxy Buds On को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung ने वायरलेस ईयरबड्स की अपनी Galaxy Buds सीरीज में एक नया और अलग डिजाइन वाला मॉडल साउथ कोरिया में पेश किया है। कंपनी ने Samsung Galaxy Buds On को आधिकारिक तौर पर अपनी होम कंट्री में लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत इनका क्लिप-ऑन ओपन-ईयर डिजाइन है, जो कान के अंदर फिट होने के बजाय कान के आसपास टिकता है।

सम्बंधित सुझाव

Galaxy Buds On का डिजाइन ट्रेडिशनल इन-ईयर ईयरबड्स से काफी अलग है। इसमें एक एर्गोनॉमिक क्लिप-ऑन स्ट्रक्चर दिया गया है, जो कान के आसपास फिट होता है। Samsung ने अलग-अलग कानों के आकार को ध्यान में रखते हुए स्पीकर, बैटरी और फ्लेक्सिबल बैंड की पोजिशनिंग पर काम किया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिजाइन मूवमेंट के दौरान ईयरबड्स को सुरक्षित रखने और कान पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

ईयरबड्स में मिलता है टच कंट्रोल

ईयरबड्स के पीछे टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर फोन निकाले बिना म्यूजिक प्लेबैक और कॉल्स को कंट्रोल कर सकता है। ओपन-ईयर डिजाइन होने के बावजूद Samsung ने Audio Leakage Reduction तकनीक दी है, जिसका मकसद ईयरबड्स से बाहर निकलने वाली आवाज को कम करना है। ऑडियो के लिए TwinBoost स्पीकर्स और आसपास के वातावरण के हिसाब से वॉल्यूम एडजस्ट करने वाला फीचर भी मिलता है।

Snapdragon चिप और 9.5 घंटे की बैटरी

Galaxy Buds On में Qualcomm Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform दिया गया है। इसके साथ हाई-एफिशिएंसी Class-D एम्प्लीफायर मिलता है। Samsung के अनुसार, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप की जानकारी पब्लिक नहीं की है।

सम्बंधित सुझाव

कॉलिंग के लिए इसमें तीन माइक्रोफोन और बोन-कंडक्शन बेस्ड Voice Pickup Sensor दिया गया है। मशीन लर्निंग की मदद से यूजर की आवाज को बैकग्राउंड नॉइज से अलग करने की कोशिश की जाती है। Samsung इसे Intelligent Clear Call टेक के तौर पर पेश कर रहा है।

Galaxy AI और Gemini Live का भी सपोर्ट

Galaxy Buds On में Samsung ने AI से जुड़े कई फीचर्स भी जोड़े हैं। कंपैटिबल Galaxy डिवाइस के साथ यूजर Gemini Live को हैंड्स-फ्री तरीके से एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा Quick Voice Memo फीचर की मदद से ईयरबड पर लंबे समय तक प्रेस करके तुरंत वॉइस मेमो रिकॉर्ड किया जा सकता है। बाद में इन रिकॉर्डिंग्स को Bixby के जरिए खोजा जा सकता है।

ईयरबड्स में Head Gestures भी दिए गए हैं। इनके जरिए सिर हिलाकर कॉल रिसीव या खत्म करने, अलार्म को dismiss करने और नोटिफिकेशन देखने जैसे कुछ काम किए जा सकते हैं। हालांकि, AI और कुछ स्मार्ट फीचर्स के लिए compatible Galaxy स्मार्टफोन या टैबलेट की जरूरत होगी।

बता दें, Samsung Galaxy Buds On की की अभी भारत में कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआत में यह केवल Black कलर में उपलब्ध होगा। Samsung ने कहा है कि ईयरबड्स को दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अन्य देशों की कीमत और लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy Buds On हुए लॉन्च, क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ Gemini Live का सपोर्ट