
गीकबेंच पर दिखा सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज का नया स्मार्टफोन, जल्द हो सकता है लॉन्च
गीकबेंच के डेटाबेस में सैमसंग गैलेक्सी A77 लिस्ट हो गया है। फोन सैमसंग Exynos (Deca-core) चिपसेट, सैमसंग Xclipse 940 GPU, ऐंड्रॉयड 16 और 8जीबी रैम से लैस होगा। फोन गैलेक्सी A73 5G के सक्सेसर के तौर पर एंट्री करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा ही। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy A77 5G है। सैमसंग का यह फोन बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच के डेटाबेस में देखा गया है। कंपनी ने साल 2022 के अप्रैल महाने में गैलेक्सी A73 5G को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने गैलेक्सी A74 और इसके बाद के डिवाइसेज को लॉन्च नहीं किया। इसी बीच गीकबेंच के डेटाबेस में गैलेक्सी A77 लिस्ट हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब तीन साल बाद कंपनी अब गैलेक्सी A73 5G का सक्सेसर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टिपस्टर अभिषेक यादव की रिपोर्ट के अनुसार मॉडल नंबर SM-A77B वाला एक डिवाइस गीकबेंच पर देखा गया है। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी A77 है। टिपस्टर के अनुसार यह फोन Exynos 2400 और Exynos 2400e वाले जीपीयू के साथ आएगा। टिपस्टर के अनुसार फोन सैमसंग Exynos (Deca-core) चिपसेट, सैमसंग Xclipse 940 GPU, ऐंड्रॉयड 16 और 8जीबी रैम से लैस होगा। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में फोन को 1673 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 5597 पॉइंट मिले हैं।
गैलेक्सी A73 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED इन्फिनिटी -O डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट ऑफर कर रही है। फोन का मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है।
इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का एक अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस, एक 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
(Photo: gadget match)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Awesome Mint









