Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy A57 spotted on company test server coming with powerful performance and camera new mid range king
धांसू परफॉर्मेंस, तगड़े कैमरा के साथ आ रहा Samsung Galaxy A57, होगा मिड-रेंज सेगमेंट का नया किंग

धांसू परफॉर्मेंस, तगड़े कैमरा के साथ आ रहा Samsung Galaxy A57, होगा मिड-रेंज सेगमेंट का नया किंग

संक्षेप:

Samsung ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइन-अप में एक नया फोन Samsung Galaxy A57 को लॉन्च करने वाला है। यह फोन मॉडल नंबर SM-A576B के साथ टेस्ट सर्वर पर देखा गया। जिससे फोन के जल्द आने के का अनुमान है, जानें क्या होंगे नए फोन में फीचर्स।

Nov 06, 2025 08:04 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Samsung ने अपनी A-सीरिज में अगले अपडेट के रूप में Samsung Galaxy A57 पर काम करना शुरू कर दिया है। यह बात इसलिए सामने आई है क्योंकि फोन का मॉडल नंबर SM-A576B Samsung के इन-हाउस टेस्ट सर्वर पर स्पॉट हुआ है। इसके पहले यह मॉडल नंबर IMEI डेटाबेस में भी देखा गया था, जिसमें Dual-SIM (DS) वेरिएंट होने की भी जानकारी है।

Samsung Galaxy A57, संभवतः Galaxy A56 का सक्सेसर होगा और उम्मीद है कि यह कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स के साथ आएगा जैसे Exynos 1680 प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और बड़ा बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy A57 के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy A57 के बारे में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जो जानकारी मिल रही है वह काफी उम्मीद जगाती है। सबसे पहले, मॉडल नंबर SM-A576B (और SM-A576B/DS) टेस्ट सर्वर पर दिखाई दिया है जो इस फोन के आने की लगभग पुष्टि करता है। “DS” का मतलब है Dual SIM वेरिएंट, जो मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक प्लस पॉइंट है।

नए Galaxy A57 में Exynos 1680 चिपसेट आने की उम्मीद है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और energy efficiency दोनों प्रदान कर सकता है। टेस्ट बिल्ड कोड-नेम A576BXXU0AYJ7 आदि के साथ देखा गया है। कैमरा सेक्शन में भी अपग्रेड्स की संभावना है। Galaxy A56 में 50MP मुख्य, 12MP अल्ट्रा-वाइड व 5MP मैक्रो कैमरा था। लेकिन Galaxy A57 में इस सेटअप को बेहतर बनाने की खबर है, शायद मैक्रो हटकर कोई बेहतर सेंसर आए।

Samsung का यह फोन इन्टरनल फ़र्मवेयर सर्वर पर इसे देखा गया है, जिससे यह अपेक्षा की जा सकती है कि मार्च-अप्रैल 2026 तक यह फोन मार्केट में आ सकता है। यूजर सपोर्ट के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण होगा: Samsung ने देखा है कि मिड-रेंज सेगमेंट में लंबे समय तक अपडेट देने की मांग है Galaxy A57 भी इस ट्रेंड को जारी रख सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।