
Samsung लवर्स के लिए गुड न्यूज: 50MP कैमरा, 6 साल के अपडेट के साथ आ रहा मिड-रेंज Galaxy A57 फोन
Samsung Galaxy A57 5G के लीक हुए बेंचमार्क रिज़ल्ट से पता चला है कि फोन में होगा Exynos 1680 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा। जानिए कब हो सकता है लॉन्च और क्या होगी भारत में कीमत।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A57 Key Details Leaked: Samsung अपनी A-सीरीज में एक नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जो Samsung Galaxy A57 5G है। अभी फोन लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन बेंचमार्क लीक और ऑनलाइन रिपोर्ट्स से शुरुआती जानकारी सामने आ चुकी है। ये संकेत हैं कि Galaxy A57 5G सिर्फ एक मिड-रेंज मॉडल नहीं, बल्कि बजट-फ्रेंडली पावर-हाउस हो सकता है। नया सैमसंग फोन Exynos 1680 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और अच्छा कैमरा सेटअप हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2026 की शुरुआत में Galaxy A57 5G बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में धूम मचा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy A57 5G के फीचर्स (लीक)
डिस्प्ले: Samsung Galaxy A57 के सबसे बड़े आकर्षणों में इसका डिस्प्ले शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.7-इंच का बड़ा Super AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट भी मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर: Galaxy A57 को बेंचमार्क साइट्स पर देखा गया है जहां इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया यह फोन नए Exynos 1680 चिपसेट के साथ आएगा। यह चिप A56 की तुलना में ज्यादा तेज, ज्यादा एफिशिएंट और ज्यादा स्टेबल माना जा रहा है।
कैमरा: कई लीक्स में बताया गया है कि Galaxy A57 में भी 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, लेकिन इसका सेंसर और इमेज प्रोसेसिंग दोनों अपग्रेडेड होंगे। Samsung की ISP टेक्नोलॉजी इस बार लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में काफी सुधार ला सकती है। इसके साथ AI-based photography modes, enhanced night mode और बड़े सेंसर का सपोर्ट मिलने की संभावना है। फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड होकर 50MP तक पहुंच सकता है जिसका मतलब है कि वीडियो कॉलिंग, Reels और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों को शानदार क्वालिटी मिलेगी।
बैटरी: Galaxy A57 में 5000mAh बैटरी दिए जाने की पूरी उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर आसानी से पूरा दिन चल सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सॉफ्टवेयर: A57 के सबसे पावरफुल पॉइंट्स में से एक है Samsung का नया अपडेट पॉलिसी सपोर्ट। लीक्स के अनुसार Galaxy A57 को 6 साल तक Android OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलने की संभावना है। फोन 2026 से लेकर 2032 तक नए Android वर्जन पाएगा
Samsung Galaxy A57 5G की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत
लीक्स के आधार पर Galaxy A57 को मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत लगभग 30,000 से 40,000 रुपए के बीच आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB/12GB RAM






