
सैमसंग फैन्स के लिए गुड न्यूज, आ रहा एक और जबर्दस्त फोन, मिल सकते हैं कमाल के फीचर
सैमसंग गैलेक्सी A57 कंपनी के इंटरनल सर्वर पर दिखा है। माना जा रहा है कि यह जल्द मार्केट में एंट्री करेगा। यह फोन सितंबर में IMEI डेटाबेस में भी दिखा था। कंपनी का यह फोन गैलेक्सी A56 का सक्सेसर हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी गैलेक्सी A सीरीज का एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन का नाम - Samsung Galaxy A57 है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह सैमसंग के इंटरनल टेस्ट सर्वर पर पहली बार नजर आ गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन के इंटरनल सर्वर पर लिस्ट होने की जानकारी एक्स यूजर अखिलेश कुमार और सैम मोबाइल ने दी है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रिपोर्ट के अनुसार फोन का मॉडल नंबर SM-A576 है। वहीं, फोन के टेस्ट फर्मवेयर बिल्ड मॉडल नंबर SM-A576B के लिए हैं। बताया जा रहा है कि यह गैलेक्सी A57 का इंटरनैशनल वर्जन है। यह फोन सितंबर में IMEI डेटाबेस में भी दिखा था। इसमें फोन का मॉडल नंबर SM-A576B/DS बताया गया था, जो फोन का इंटरनैशनल और ड्यूल सिम वर्जन हो सकता है। कंपनी का यह फोन गैलेक्सी A56 का सक्सेसर हो सकता है। फिलहाल आइए जान लेते हैं, गैलेक्सी A56 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी A56 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1580 चिपसेट लगा है।
फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Pink












