
Samsung का एक और नया स्मार्टफोन, मिल सकता है 50MP का मेन कैमरा और ऐंड्रॉयड 16
सैमसंग अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy A57 5G को जल्द लॉन्च कर सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी A56 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन BIS पर लिस्ट हो गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए फोन को मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Samsung Galaxy A57 5G है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी A56 के सक्सेसर के तौर पर मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। इसी बीच यह डिवाइस BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर लिस्ट हो गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन बहुत जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। बीआईएस लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का मॉडल नंबर SM-A576B/DS है। बीआईएस ने इस फोन को 31 दिसंबर को अप्रूव किया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
12जीबी तक की रैम और ऐंड्रॉयड 16 आउट ऑफ द बॉक्स
मॉडल नंबर में DS का मतलब है कि यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट वाला होगा। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन के मार्केटिंग नेम का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन मॉडल नंबरिंग के पैटर्न से कहा जा रहा है कि फोन गैलेक्सी A56 का सक्सेसर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग का यह फोन भारत में फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग का यह फोन Exynos 1680 चिपसेट पर काम कर सकता है। इसमें कंपनी Xclipse 550 GPU भी दे सकती है। फोन 12जीबी तक की रैम के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें कंपनी ऐंड्रॉयड 16 आउट ऑफ द बॉक्स ओएस दे सकती है।
मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में पिछले मॉडल से बड़े सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। फिलहाल आइए आपको बताते हैं गैलेक्सी A56 5G के कुछ खास फीचर्स के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी A56 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको Exynos 1580 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसका सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
(Photo: Sammobile)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Pink




