Samsung Galaxy A सीरीज का तगड़ा वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगा बेहतरीन कैमरा, दिल जीत लेगा डिजाइन

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सैमसंग ने मार्च में अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए स्मार्टफोन- A57 5G को लॉन्च किया था। अब हम आपके लिए गैलेक्सी A57 का रिव्यू लेकर आए हैं। यह एक लॉन्ग टर्म रिव्यू है। इसे पढ़ने के बाद आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि सैमसंग का यह फोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं।

Samsung Galaxy A सीरीज का तगड़ा वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगा बेहतरीन कैमरा, दिल जीत लेगा डिजाइन

सैमसंग ने मार्च में भारत में अपने दो स्मार्टफोन - Galaxy A37 और Galaxy A57 को लॉन्च किया था। हमने कुछ दिन पहले गैलेक्सी A37 को रिव्यू किया था और अब हम आपके लिए गैलेक्सी A57 का रिव्यू लेकर आए हैं। यह एक लॉन्ग टर्म रिव्यू है। इसे पढ़ने के बाद आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि सैमसंग का यह फोन आपको खरीदना चाहिए या नहीं। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी A57 के बारे में।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में Samsung Galaxy A57, Galaxy A56 और Samsung की लेटेस्ट S-सीरीज के डिवाइसेज के बीच के लेवल का लगता है। यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले अधिक क्लीन और रिफाइन्ड दिखता है। कंपनी ने लाइव हिन्दुस्तान की टीम को इसका ऑसम नेवी कलर वेरिएंट भेजा था। हमें यह कलर पर्सनली काफी पसंद आया। इस फोन में आपको कंपनी की प्रीमियम लाइनअप के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स की झलक भी मिलेगी। फोन का साइज थोड़ा बड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भी यह डेली यूज के दौरान हमें काफी ईजी टू हैंडल और कंफर्टेबल लगा। फोन का वजन 179 ग्राम है।

Samsung Galaxy a57

फोन के राइट एज पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नीचे की ओर है। फ्रंट के पतले बेजल इसे काफी क्लीन लुक देते हैं। डिस्प्ले में ऊपर की तरफ एक पंच-होल कैमरा भी लगा है। सैमसंग का यह फोन काफी ड्यूरेबल है। इसमें आपको IP68 रेटिंग भी मिलेगी, जो इसे काफी हद तक डस्ट और पानी से बचाती है।

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी A57 में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह पैनल शानदार कलर, बेहतरीन कॉट्रास्ट और ऐप्स के साथ मेन्यू में स्मूथ स्क्रॉलिंग ऑफर करता है। गैलेक्सी A56 के मुकाबले पतले बेजल के कारण इसमें आपको काफी शानदार और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

Samsung Galaxy a57 5g

सैमसंग का विजन बूस्टर धूप में स्क्रीन की विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है और आई केयर सर्टिफिकेशन लंबे समय तक फोन को यूज करने के दौरान ब्लू लाइट के कारण होने वाली थकान को कम करने में मदद करता है। चाहे आप कंटेंट स्ट्रीम कर रहे हों या सोशल मीडिया ब्राउज कर रहे हों, गैलेक्सी A57 का डिस्प्ले आंखो के लिए कंफर्टेबल और शार्प बना रहता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और एआई

गैलेक्सी A57 एंड्रॉयड 16 और वन यूआई 8.5 पर चलता है, जिससे यह अपने सेगमेंट के उन पहले फोन्स में से एक बन जाता है जिनमें सैमसंग का लेटेस्ट एक्सपीरियंस मिलता है। सैमसंग के ऑसम इंटेलिजेंस फीचर्स सिर्फ दिखावटी नहीं बल्कि काफी प्रैक्टिकल हैं। सर्कल टू सर्च सभी ऐप्स में शानदार काम करता है, जबकि ऑब्जेक्ट इरेजर फोटोज से अनचाहे एलिमेंट्स को तुरंत हटा देता है। बेस्ट फेस और एडिट सजेशन्स जैसे फीचर्स बिना किसी थर्ड-पार्टी टूल का इस्तेमाल किए डेली की फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं। लंबे समय तक मिलने वाला सॉफ्टवेयर सपोर्ट इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। सैमसंग इस डिवाइस को 6 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगा।

galaxy a57

परफॉर्मेंस

गैलेक्सी A57 में सैमसंग का नया Exynos 1680 प्रोसेसर लगा है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह अपने पिछले मॉडल वाले प्रोसेसर की तुलना में लगभग 15% बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है। डेली यूज के दौरान, यह फोन मल्टीटास्किंग को काफी आराम से संभालता है। हमारे पास फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला यूनिट आया था। इसमें ऐप्स तेजी से लॉन्च होते हैं और बैकग्राउंड प्रोसेस बिना किसी लैग के ऐक्टिव रहते हैं। सैमसंग ने बड़े वेपर चैंबर के साथ थर्मल मैनेजमेंट में भी सुधार किया है, जो लंबे समय तक यूज के दौरान फोन को ओवरहीट होने से बचाता है। गैलेक्सी A57 ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर स्कोर 1362, मल्टी-कोर स्कोर 4369, जीपीयू स्कोर 6637 और AnTuTu स्कोर 1,386,827 दर्ज किया। BGMI और Call of Duty [Mobile] जैसे गेम फोन में आराम से रन करते हैं और हमें इसमें कोई परेशामी नहीं हुई।

Galaxy a57

कैमरा

गैलेक्सी A57 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50 MP का प्राइमरी सेंसर, 12 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। गैलेक्सी A56 की तुलना में, हार्डवेयर काफी हद तक वही है, लेकिन कुछ स्थितियों में सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग में आपको इंप्रूवमेंट जरूर दिखाई देगा।

Samsung galaxy A57

फोन का मेन कैमरा से लिए गए फोटो और वीडियो में आपको रियल लाइफ कलर और शार्पनेस दिखेगा। दिन के समय फोन की डाइनैमिक रेंज बैलेंस्ड रहती है और सेंसर एक्सपोजर ट्रांजिशन को आसानी से मैनेज करता है। अल्ट्रा-वाइड लेंस की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है, लेकिन इस कीमत पर इसे थोड़ा और रिफाइन्ड होना चाहिए था। सैमसंग की बेहतर नाइटोग्राफी प्रोसेसिंग से नाइट फोटोग्राफी को काफी फायदा मिलता है। तस्वीरें अधिक चमकदार दिखाई देती हैं, नॉइज लेवल कंट्रोल में रहता है।

Samsung

12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सुपर एचडीआर को सपोर्ट करता है और बैलेंस्ड स्किन टोन के साथ लाइफलाइक सेल्फी देता है। वीडियो रिकॉर्डिंग स्टेबल है और दिन की रोशनी में रिकॉर्डिंग के दौरान कलर एक जैसे रहते हैं। कुल मिलाकर, कैमरा सेटअप भरोसेमंद प्रदर्शन करता है, लेकिन सेगमेंट में अग्रणी नहीं है।

samsung

बैटरी

गैलेक्सी A57 में 5,000 mAh की बैटरी है, जो आराम से पूरे दिन चल जाती है। चार्जिंग स्पीड ऐवरेज है। सुपर फास्ट चार्जिंग 2.0 से बैटरी लगभग 30 मिनट में 60% तक चार्ज हो जाती है, जो ज्यादातक यूजर्स के लिए काम का है।

खरीदें या नहीं?

इसमें कोई दो राय नहीं कि सैमसंग का यह फोन कंपनी के बेस्ट डिवाइसेज में से एक है। फोन बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर के साथ आता है। सबसे बड़ी बात फोन के साथ आपको सैमसंग का भरोसा मिलेगा। अगर यह फोन आपके बजट में फिट बैठता है, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन डिवाइस साबित हो सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।