Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़samsung galaxy a56 5g available with rupees 3500 discount on company official website
सैमसंग की वेबसाइट पर गजब का ऑफर, 3500 रुपये सस्ता हुआ का यह धांसू 5G स्मार्टफोन

सैमसंग की वेबसाइट पर गजब का ऑफर, 3500 रुपये सस्ता हुआ का यह धांसू 5G स्मार्टफोन

संक्षेप:

सैमसंग की वेबसाइट पर गैलेक्सी A56 5G तगड़ी डील में मिल रहा है। आप इस फोन को 3500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 10 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। यह फोन 50MP के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी से लैस है।

Dec 13, 2025 07:55 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपके लिए धाकड़ डील है। यह धमाकेदार डील Samsung Galaxy A56 5G पर दी जा रही है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 41999 रुपये है। सैमसंग की डील में आप इस फोन को 3500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। अगर आप सैमसंग ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको 10 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा। फोन पर 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A56 5G

कंपनी इस फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह फुल एचडी+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी मिलेगा। सैमसंग का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1580 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.2: पुराने मॉडल से तेज, स्मार्ट और ज्यादा पावरफुल AI

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग वाले इस फोन में आपको ऐंड्रॉयज 15 पर बेस्ड OneUI 7 ओएस देखने को मिलेगा। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन मेम स्टीरियो स्पीकर्स दे रही है। फोन तीन कलर ऑप्शन- ऑसम लाइटग्रे, ऑसम ग्रेफाइट और ऑसम ऑलिव में आता है।

(Photo: techtudo)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।