Samsung के इस 5G फोन के लिए मची लूट, 12 हजार रुपये कम हुई कीमत, 31 मार्च तक मौका

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए धाकड़ डील है। यह बंपर डील Galaxy A55 5G पर दी जा रही है। डील में आप इस फोन को 12 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर कैशबैक ऑफर भी लाइव है।

Samsung के इस 5G फोन के लिए मची लूट, 12 हजार रुपये कम हुई कीमत, 31 मार्च तक मौका

सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए धाकड़ डील है। यह बंपर डील Samsung Galaxy A55 5G के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर दी जा रही है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 42999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 11 हजार रुपये सस्ता हो गया है और आप इसे 31999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 31 मार्च तक 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन टोटल 12 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।

फोन पर 1599 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सके हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और Exynos 1480 प्रोसेसर के साथ कई शानदार फीचर दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ ऑफर कर रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Exynos 1480 चिपसेट देखने को मिलेगा।

samsung

फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। हाइब्रिड ड्यूल सिम वाला यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन- ऑसम आइसब्लू और ऑसम नेवी में आता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन का वजन 213 ग्राम है।

(Photo: Expert Reviews)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।