50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung फोन, परफॉर्मेंस में तगड़ा, डिजाइन भी धांसू

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

सैमसंग ने पिछले महीने अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए फोन- Galaxy A37 5G को लॉन्च किया। कंपनी ने हमें इस फोन को रिव्यू करने का मौका दिया। हमने इस फोन को खूब यूज किया और अब आपके लिए इसका एक डीटेल्ड रिव्यू लाए हैं।

50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी वाला Samsung फोन, परफॉर्मेंस में तगड़ा, डिजाइन भी धांसू

सैमसंग ने पिछले महीने अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए फोन- Galaxy A37 5G को लॉन्च किया। यह फोन तीन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन की कीमत 41999 रुपये से शुरू होती है। फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। कंपनी ने हमें इस फोन को रिव्यू करने का मौका दिया। लाइव हिन्दुस्तान की गैजेट्स टीम के पास इस फोन का टॉप एंड वेरिएंट यानी 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट आया था। हमने इस फोन को खूब यूज किया और अब आपके लिए इसका एक डीटेल्ड रिव्यू लाए हैं। इस रिव्यू को पढ़ने के बाद आप यह आसानी से तय कर सकेंगे कि यह फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है या नहीं।

डिजाइन और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी A37 राउंड कॉर्नर्स वाले बॉक्सी डिजाइन के साथ आता है। सैमसंग के अधिकतर फोन्स में यह डिजाइन देखने को मिलता है। साइडफ्रेम के किनारों पर हल्के कर्व्स हैं, जो फोन को कंफर्टेबली होल्ड करने में मदद करते हैं। बैक पैनल पर वर्टिकल डिजाइन में पिल शेप आइलैंड के में कैमरा लेंस दिए गए हैं। जबकि, एलईडी फ्लैशलाइट ठीक उसके बगल में हैं। हमारे पास इस फोन का ऑसम लैवेंडर कलर ऑप्शन आया था। यह हमें दिखने में काफी प्रीमियम लगा।

samsung galaxy a37

गैलेक्सी A37 IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस से लैस है। साथ ही फ्रंट और रियर में कंपनी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन भी ऑफर कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी A37 का वजन 196 ग्राम है और इसकी थिकनेस 7.4 मिमी है, जो गैलेक्सी A57 से केवल 0.5 मिमी अधिक है। लंबे समय तक एक हाथ से फोन को यूज करने में हमें कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि इसे होल्ड करना काफी कंफर्टेबल है।

samsung galaxy a37

सैमसंग गैलेक्सी A37 में 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स तक का है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले हमें काफी पसंद आया और इसकी सबसे बड़ी वजह है इस पर कॉन्टेंट देखने का शानदार एक्सपीरियंस। गेमिंग में भी इस डिस्प्ले का परफॉर्मेंस जबर्दस्त रहा।

samsung galaxy a37

फोटोग्राफी के लिए एक अच्छा कैमरा फोन

सैमसंग का यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी एक बेस्ट डिवाइस है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में आपको 12MP का सेल्फी कैमरा है देखने को मिलेगा, जो रियर कैमरे की तरह ही 4K रेजॉलूशन और 30FPS पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा डेलाइट के साथ नाइट में भी शानदार क्लैरिटी के साथ फोटो कैप्चर करता है, जो वाकई इंप्रेसिव है। अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन कभी-कभी लाइटिंग कंडीशन के अनुसार आपको इसका आउटपुट थोड़ा डल लग सकता है। मैक्रो लेंस की जहां तक बात है, तो इससे भी आपको कोई शिकायत नहीं होगी। ओवरऑल देखा जाए, तो यह फोन बेसिक फोटोग्राफी के लिए मार्केट में मौजूद बेस्ट डिवाइसेज में से एक है। सेल्फी कैमरा की बात करें, तो यह दिन के समय या अच्छी लाइटिंग में शामदार परफॉर्म करता है। वहीं, इसके लो-लाइट परफॉर्मेंस को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था।

galaxy a37

रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर और ओएस

सैमसंग का यह फोन तीन वेरिएंट - 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी में आता है। कंपनी नें हमें इसका 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट रिव्यू के लिए दिया। फोन Exynos 1480 प्रोसेसर पर काम करता है। इस कॉम्बिनेशन के साथ फोन का परफॉर्मेंस काफी स्मूद हो जाता है। इसमें कई सारे ऐप्स को साथ में यूज किया जा सकता है। फोन मल्टीटास्किंग में लैग नहीं करता। सारे ऐप इस पर बेहतरीन परफॉर्म करते हैं। गेमिंग में भी इस फोन ने हमें निराश नहीं किया। लंबे गेमप्ले के दौरान भी फोन अटकता नहीं है और हाई-ग्राफिक्स वाले गेम्स को भी सपोर्ट करता है। खास बात है कि फोन गेमिंग के दौरान ओवरहीट भी नहीं होता। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Samsung One UI 8.5 पर काम करता है। फोन में 47 प्री-इंस्टॉल्ड ऐप आते हैं। इस फोन को कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी।

samsung galaxy a37

बैटरी

फोन की बैटरी ने हमें थोड़ा चौंकाया। कंपनियां जहां आजकल 10000mAh तक की बैटरी वाले फोन ला रही हैं, वहीं, सैमसंग का यह फोन केवल 5000mAh की बैटरी ऑफर कर रहा है। नॉर्मल यूज में यह फोन पूरे दिन चल जाता है। वहीं, अगर आप हेवी यूजर हैं, तो आपको इसे दिन में दो बार चार्ज करने की जरूरत पडे़गी। फोन 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब एक घंटे से थोड़ा ज्यादा टाइम लगता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि फोन के साथ कंपनी चार्जर नहीं दे रही। आपको चार्जर अलग से खरीदना होगा।

samsung galaxy a37 new

खरीदें या नहीं?

फोन की कीमत 40 से 55 हजार रुपये के बीच है। इस कीमत में आपको कई सारे शानदार फीचर ऑफर किए जा रहे हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में इस कीमत से कम में आपको इससे बड़ी बैटरी वाले फोन मिल जाएंगे। वहीं, अगर आप एक सैमसंग फैन हैं और बैटरी कैपेसिटी से आपको खास फर्क नहीं पड़ता, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।