
लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये सस्ता हुआ Samsung का यह 5G फोन, कंपनी की वेबसाइट पर बंपर डील
संक्षेप: 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला सैमसंग गैलेक्सा A36 5G तगड़ी डील में मिल रहा है। इसे आप लॉन्च प्राइस से 5 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी कैशबैक ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।
सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपके लिए तगड़ी डील है। यह बंपर डील इसी साल मार्च में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A36 5G पर दी जा रही है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 35999 रुपये थी। अब यह कंपनी के ई-स्टोर पर 33999 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड का यूज करेंगे, तो आपको 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो दोनों डिस्काउंट मिलाकर यह फोन अपनी लॉन्च कीमत से 5 हजार रुपये सस्ते में आपका हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को कंपनी 10 पर्सेंट का कैशबैक दे रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A36 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह फुल एचडी+ डिस्प्ले सुपर एमोलेड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। यह गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में कंपनी 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर रही है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 देखने को मिलेगा।
फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा आपको इस फोन में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलेगा। फोन का सेल्फी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8 GB / 12 GB RAM





