
₹20 हजार से कम में Samsung का 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा भी
Flipkart पर Samsung Galaxy A35 भारी डिस्काउंट के साथ 20 हजार रुपये से कम में उपलब्ध है, जिसमें 5000mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। इसपर फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
अगर आप 20 हजार रुपये से कम बजट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung का 5G स्मार्टफोन Galaxy A35 इस वक्त Flipkart पर बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। खास बात यह है कि यह फोन बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो आमतौर पर इस प्राइस रेंज में कम ही देखने को मिलते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर Samsung Galaxy A35 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 33,999 रुपये कीमत के मुकाबले 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी ग्राहकों को सीधे तौर पर करीब 15,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा कैशबैक का फायदा भी उठाया जा सकता है।
साथ ही, Flipkart का एक्सचेंज ऑफर भी इस डील को और अट्रैक्टिव बनाता है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसके ब्रैंड, मॉडल और कंडीशन के हिसाब से 18,250 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है। इस ऑफर के जरिए फोन का इफेक्टिव प्राइस और भी कम हो जाता है, जिससे यह डिवाइस बजट यूजर्स के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग स्मार्टफोन में 6.6-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतरीन कलर आउटपुट और अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट के अलावा गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A35 में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है, यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Iceblue









