एक बार फिर सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, 11400 रुपये कम हुई कीमत, मची लूट

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सैमसंग गैलेक्सी A35 एक बार फिर लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में मिल रहा है। अमेजन इंडिया पर फोन लॉन्च प्राइस से 11400 रुपये सस्ते में मिल रहा है। आप इस फोन को 979 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

एक बार फिर सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, 11400 रुपये कम हुई कीमत, मची लूट

20 हजार रुपये से कम की रेंज में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कंपनी की गैलेक्सी A सीरीज का - Samsung Galaxy A35 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। खास बात है कि एक बार फिर यह फोन लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 11400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 19599 रुपये का मिल रहा है।

खास बात है कि आप इस फोन को 979 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर 18450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। सैमसंग का यह फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं डीटेल।

सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में आपको 2340x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह डिवाइस Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Phonearena

फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।

खास बात है कि कंपनी इस फोन को चार जेनरेशन के ओएस अपग्रेड के साथ पांच सिक्योरिटी पैच भी देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G SA / NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।