इतनी होगी Samsung Galaxy A27 की कीमत, लॉन्च से पहले देखें कितना रखना होगा बजट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy A27 Pricing Leak: लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने अपकमिंग गैलेक्सी A27 की कीमत लीक कर दी है। लीक कीमतों से हिंट मिलता है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में काफी महंगा होगा। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Samsung Galaxy A27

Samsung Galaxy A27 Pricing Leak: सैमसंग तेजी से अपने पोर्टफोलियों का विस्तार कर रहा है। अब कंपनी गैलेक्सी A27 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों है। अब लॉन्च से पहले ही एक टिप्स्टर ने सोशल मीडिया पर कथित फोन की कीमत लीक कर दी है। यह यूरोप में अपने पिछले मॉडल गैलेक्सी A26 की तुलना में काफी अधिक कीमत के साथ लॉन्च हो सकता है। मलेशिया के SIRIM डेटाबेस और यूएस FCC वेबसाइट सहित कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर फोन दिखाई देने के कुछ ही समय बाद फोन की कीमत सामने आई है। चलिए जानते हैं इस फोन को खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा...

Samsung Galaxy A27 की कीमत (लीक के अनुसार)

टिप्स्टर रोलैंड क्वांड्ट ने डिसेंट्रलाइज्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ब्लूस्काई सोशल पर एक पोस्ट में गैलेक्सी A27 की संभावित कीमत की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में 349 यूरो ​​(लगभग 38,500 रुपये) की कीमत पर आ सकता है। वहीं, इसके ज्यादा कैपेसिटी वाले 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 439 यूरो (लगभग 48,400 रुपये) बताई जा रही है।

अगर यह जानकारी सही है, तो गैलेक्सी A26 की तुलना में इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। कंपेरिजन के लिए बता दें कि सैमसंग ने यूरोप में गैलेक्सी A26 का 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 299 यूरो (लगभग 33,000 रुपये) और 256GB वाला मॉडल 369 यूरो (लगभग 40,700 रुपये) में लॉन्च किया था। इससे पता चलता है कि गैलेक्सी A27 के बेस वेरिएंट की कीमत में 50 यूरो (करीब 5,500 रुपये) और टॉप-एंड मॉडल की कीमत में 70 यूरो (करीब 7,700 रुपये) की बढ़ोतरी हो सकती है।

Samsung Galaxy A27 की खासियत (लीक के अनुसार)

पिछले लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A27 में 6.7 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकता है। फोन को स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट पावर दे सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की भी जानकारी है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है। इस फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की अफवाह है।

सैमसंग गैलेक्सी A27 को हाल ही में मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इतना जरूर पता चल गया कि कंपनी इस फोन पर जोर शोर से काम कर रही है और सैमसंग जल्द ही कई बाजारों में फोन को लॉन्च कर सकती है।

पहले लीक हुई जानकारी में फोन को मिंट कलर ऑप्शन में दिखाया गया था। उनसे पता चला कि इसमें सैमसंग की जानी-पहचानी गैलेक्सी A-सीरीज वाली डिजाइन लैंग्वेज हो सकती है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले, वर्टिकली लगे रियर कैमरा मॉड्यूल और पतले बेजल होंगे। सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी A27 की पुष्टि नहीं की है और न ही इसके लॉन्च की समय-सीमा बताई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।