50MP OIS कैमरा, 256GB ROM के साथ Samsung ला रहा नया मिड रेंज 5G फोन, लॉन्च से पहले Galaxy A27 के फीचर्स-कीमत लीक
Samsung Galaxy A27 5G के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स, डिजाइन और कलर ऑप्शन लीक हो गए हैं। फोन में बड़ा AMOLED डिस्प्ले, 50MP का दमदार कैमरा, 5G सपोर्ट मिलने वाला है।

सैमसंग जल्द ही अपनी पॉपुलर Galaxy A सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है, जहां इसका मुकाबला OnePlus, Redmi, Realme और iQOO जैसे ब्रांड्स से होगा। लीक्स के मुताबिक Samsung इस फोन को कई नए कलर ऑप्शन्स में लॉन्च कर सकता है। साथ ही इसमें AI आधारित फीचर्स और लेटेस्ट Android अपडेट सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को स्टाइलिश डिजाइन और बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस के साथ पेश करने की तैयारी में है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


