चुपके से आया Samsung Galaxy A27 5G फोन, 2032 तक रहेगा नया; इसमें 50MP कैमरा, 8GB रैम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सैमसंग ने Samsung Galaxy A27 5G को चुपके से लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करेगा। फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 5000mAH बैटरी है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

चुपके से आया Samsung Galaxy A27 5G फोन, 2032 तक रहेगा नया; इसमें 50MP कैमरा, 8GB रैम

Samsung Galaxy A27 5G launched: सैमसंग ने चुपचाप चेक रिपब्लिक में Galaxy A27 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसे लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग से फोन के कई खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का पता चल गया है। फोन 2032 तक नए जैसा रहेगा। फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा मिलेगा। फोन में तेज प्रोसेसर और तगड़ी बैटरी भी है। चलिए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ...

चलिए एक नजर डालते हैं Samsung Galaxy A27 5G की खासियत पर

गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A27 5G में 6.7-इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है और यह 6GB या 8GB LPDDR5x रैम के साथ 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट है, जिससे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A27 5G

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 5-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

सैमसंग ने Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट दिया है। यह Android 16 और One UI 8.5 के साथ आता है। फोन को लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह फोन छह साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है, यानी फोन को 2032 तक नए फीचर्स मिलते रहेंगे।

इसके अलावा, फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस से सुरक्षित डिस्प्ले, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल-सिम 5G सपोर्ट, वाई-फाई ac, ब्लूटूथ 5.1 और USB टाइप-C जैसे फीचर्स के साथ आता है। 200 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 162.4x78.2x7.8 एमएम है।

Samsung Galaxy A27 5G launched

Samsung Galaxy A27 5G की कलर्स और कीमत

Samsung Galaxy A27 5G को ब्लू, ब्लैक, लाइट पिंक और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में लिस्ट किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑफिशियल लिस्टिंग से हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द ही यह बड़े पैमाने पर मार्केट में उपलब्ध हो सकता है। आने वाले दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी कीमत और लॉन्च प्लान के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।