भारत में बस इतनी होगी Samsung Galaxy A27 5G, M47 5G और F70 Pro 5G की कीमत, लॉन्च से पहले देखें दाम
Samsung Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की भारतीय कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक हो गई हैं। अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो देखें इन्हें खरीदने के लिए आपको कितना बजट रखना होगा।

Samsung के तीन स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले हैं। Samsung ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि Galaxy M47 5G भारत में 29 जून 2026 को लॉन्च होगा, जबकि Galaxy A27 5G ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है और भारतीय ग्राहकों के लिए इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं, Galaxy F70 Pro 5G की घोषणा भी कंपनी ने अभी तक नहीं की है। लेकिन लॉन्च से पहले इन तीनों फोन्स की भारतीय कीमत लीक हो गई है। इन्हें खरीदने के लिए कितना बजट रखना होगा, चलिए जानते हैं...
भारत में इतनी होगी Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G, Galaxy F70 Pro 5G की कीमत
यह डिटेल टिप्स्टर अभिषेक यादव ने शेयर की है। टिप्स्टर ने Galaxy A27 5G, Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन की भारतीय कीमतों को लीक किया है।
टिप्स्टर के अनुसार, Galaxy A27 5G तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्धा होगा और इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 40,499 रुपये हो सकती है।
Galaxy M47 5G की बात करें तो, यह डिवाइस भी तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये हो सकती है।
Galaxy F70 Pro 5G की कीमत भी Galaxy M47 5G जैसी ही होने की उम्मीद है। इसकी कीमत भी 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 36,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 41,999 रुपये हो सकती है।
Galaxy A27 5G में क्या होगा खास
कीमत की जानकारी के अलावा, सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर Galaxy A27 5G की लिस्टिंग भी लाइव हो गई है, जिससे लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन वाले 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की पुष्टि होती है। हालांकि, लिस्टिंग में अभी सिर्फ 'नोटिफाई मी' (Notify Me) बटन दिख रहा है और पेज पर कहीं भी ब्रांड ने इसकी कीमत या उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। ध्यान दें कि लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन वही हैं जो ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए गए मॉडल के थे।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, उम्मीद है कि ये तीनों डिवाइस एक-दूसरे के री-ब्रांडेड वर्जन के तौर पर आएंगे। सैमसंग ने हाल ही में Galaxy M47 5G के कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है, और चूंकि Galaxy A27 5G को पहले ही ग्लोबल लेवल पर Galaxy M47 5G जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा चुका है, इसलिए Galaxy F70 Pro 5G के लिए भी वैसी ही स्पेसिफिकेशन शीट की उम्मीद की जा सकती है।
हालांकि, Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। सैमसंग की पिछली लॉन्च स्ट्रेटेजी को देखें तो कंपनी आमतौर पर अपनी F-सीरीज के डिवाइस Flipkart के जरिए और M-सीरीज के डिवाइस Amazon के जरिए लॉन्च करती रही है, और अक्सर दोनों में एक जैसे ही स्पेसिफिकेशन्स होते हैं। उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।
आने वाले दिनों में और भी अपडेट्स की उम्मीद की जा सकती है, और जल्द ही हमें Galaxy A27 5G और Galaxy F70 Pro 5G के भारत में लॉन्च के बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी मिल सकती है।
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशन (कंफर्म)
नया सैमसंग गैलेक्सी M47 5G फोन भारतीय बाजार में 29 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने अमेजन माइक्रोसाइट पर इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन को टीज कर दिया है। फोन दो कलर्स - ब्लेज ब्लू और रोग रेड में डेब्यू करेगा। इस फोन में लेटेस्ट गैलेक्सी A-सीरीज के फोन जैसा ही फ्लैट रियर कैमरा और पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है।
फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग वाली 6000mAh बैटरी पैक करेगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलेगा। फोन में 6.7-इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोलिल्ला ग्लास विक्टस प्लस प्रोटेक्शन देगा। दावा है कि यह स्क्रैच, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट होगा और 2 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी इसे कुछ नहीं होगा। फोन छह OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन One UI 8.5 के साथ आएगा, जो Android 16 पर बेस्ड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा होगा। सेल्फी के लिए 12-मेगापिक्सेल कैमरा होगा। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


