6000mAh बैटरी वाला Galaxy A08 लाया सैमसंग, 2032 तक मिलेंगे अपडेट; 50MP कैमरा भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung Galaxy A08 Launched in India: सैमसंग ने गैलेक्सी A-सीरीज ने अपने नए फोन के तौर पर Samsung Galaxy A08 को जोड़ा है। फोन में 6000mAh बैटरी के साथ 50MP का मेन रियर कैमरा है। फोन को 4GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। देखें कीमत और खासियत

Samsung Galaxy A08
Samsung Galaxy A08 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकलौते वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है।

Samsung Galaxy A08 Launched in India: हाल ही में सैमसंग ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F08 और Galaxy M08 को लॉन्च किया है, और अब सैमसंग ने भारत में Galaxy A08 भी लॉन्च कर दिया है, जो 6000mAh बैटरी पैक करता है और 50-मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरे से लैस है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का डिस्प्ले है और यह मीडियाटेक हीलियो G99+ चिपसेट पर चलता है। सैमसंग लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का भी वादा कर रहा है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 6 ओएस अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें One UI 9 है और फोन में 'सर्कल टू सर्च', Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कितनी है नए सैमसंग फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…

samsung galaxy a08

Samsung Galaxy A08 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी A08 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले एकलौते वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। इसे डार्क ब्लू, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फोन सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर रिटेलर्स, सैमसंग डॉट कॉम और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सैमसंग एलिजिबल बैंक कार्ड्स पर छह महीने तक और NBFC पार्टनर्स के जरिए नौ महीने तक के जीरो-इंटरेस्ट ईएमआई प्लान भी दे रहा है।

Samsung Galaxy A08 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी A08 फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है और कंपनी का कहना है कि यह फोन छह ओएस अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है, यानी फोन 2032 तक नए जैसा रहेगा। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का एचडी प्लस एलसीडी पैनल है। इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G99+ चिपसेट है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार् के जरिए फोन के स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए, इस फोन में पासवर्ड और बायोमेट्रिक जानकारी जैसे सेंसिटिव डेटा के लिए Samsung Knox प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में सर्कल टू सर्च 3.0, जेमिनी और परप्लेक्सिटी का सपोर्ट मिलता है। यूजर्स आवाज से या पावर बटन को देर तक दबाकर भी Gemini और Perplexity का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन सैमसंग के गैलेक्सी इकोसिस्टम के हिस्से के तौर पर Quick Share और Modes and Routines को भी सपोर्ट करता है।

samsung galaxy a08

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसके फ्रंट कैमरे में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का सेंसर दिया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी A08 में 6,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 8 एमएम मोटा है और इसके फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़6000mAh बैटरी वाला Galaxy A08 लाया सैमसंग, 2032 तक मिलेंगे अपडेट; 50MP कैमरा भी