Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़samsung galaxy a07 5g comes with 50mp main camera and 6000mah battery know all details
सैमसंग के नए फोन में 50MP का मेन कैमरा और 6000mAh की बैटरी, मिलेंगे 6 बड़े ऐंड्रॉयड अपडेट

सैमसंग के नए फोन में 50MP का मेन कैमरा और 6000mAh की बैटरी, मिलेंगे 6 बड़े ऐंड्रॉयड अपडेट

संक्षेप:

सैमसंग का नया फोन आया है। इसका नाम Galaxy A07 5G है। फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसमें कंपनी 6000mAh की बैटरी भी दे रही है। 

Jan 13, 2026 07:42 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग एक नया फोन लेकर हाजिर है। कंपनी के इस फोन का नाम- Samsung Galaxy A07 5G है। फोन की एंट्री अभी म्यानमार में हुई है। इसे जल्द ही दूसरे मार्केट्स में भी इंट्रोड्यूस किया जा सकता है। कंपनी इस फोन को 6 बड़े ऐंड्रॉयड अपडेट देगी। फोन में 6000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा जैसे जबर्दस्त फीचर दिए गए हैं। यह डिवाइस 6जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत ฿5,499 (करीब 16 हजार रुपये) है। आइए डीटेल में जानते हैं सैमसंग के इस नए फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी A07 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का PLS LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह एचडी+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 800 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। डिवाइस की मेमरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2टीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

samsung galaxy a07 5g

प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सैमसंग के इस नए फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।

ये भी पढ़ें:₹199 में लॉन्च किया नेकबैंड, ₹949 में ब्लूटूथ स्पीकर, इस कंपनी ने कराई मौज

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। फोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी A07 5G दो कलर ऑप्शन - लाइट वॉयलेट और ब्लैक में आता है।

ये भी पढ़ें:जियो और एयरटेल के गजब प्लान, 240 रुपये से कम में डेली डेटा और कॉलिंग
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।