Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy A06 5G with 50MP dual camera on huge discount get it under 9000 rupees
मौका! 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर बंपर छूट, कीमत हुई 9000 रुपये से कम

मौका! 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर बंपर छूट, कीमत हुई 9000 रुपये से कम

संक्षेप:

सैमसंग का पावरफुल 50MP कैमरा वाला बजट फोन Galaxy A06 5G ग्राहकों को 9000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर खास बैंक ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। 

Jan 07, 2026 10:45 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी Samsung के पास अलग-अलग कीमत वाले स्मार्टफोन्स का बड़ा पोर्टफोलियो है और बजट प्राइस पर A-सीरीज का बड़ा मौका ग्राहकों को मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर Galaxy A06 5G को 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लिस्ट किया गया है और चुनिंदा बैंक ऑफर्स के साथ कीमत 9000 रुपये से भी कम रह जाएगी। आइए इस फ्लिपकार्ट डील के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

सैमसंग डिवाइस की खास बात यह है कि Android 15 पर काम करने वाले मॉडल को चार बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स दिए जाएंगे। इस तरह फोन लंबे वक्त तक पुराना नहीं होगा और लेटेस्ट फीचर्स मिलते रहेंगे। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसकी 5000mAh क्षमता वाली बैटरी को 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। Galaxy A06 5G को IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है।

ये भी पढ़ें:Samsung यूजर्स के लिए जरूरी खबर! कंपनी ने किए अपडेट से जुड़े बदलाव, देखो लिस्ट

ऐसे सस्ते में खरीदें Galaxy A06 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 4GB रैम और 64GB रैम वाले सैमसंग Galaxy A06 5G स्टोरेज वेरियंट को 9,157 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। बैंक ऑफर के साथ फोन की कीमत 9000 रुपये से भी कम रह जाएगी। फोन ब्लैक, ग्रे और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:साल 2026 में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट स्मार्टफोन डील

ऐसे हैं Galaxy A06 5G के स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग फोन में 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है और बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा सेटअप इसका हिस्सा है। डिवाइस में 8MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है और 25W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh बैटरी के साथ यह दमदार बैकअप ऑफर करता है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल जाता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।