
दो डिस्प्ले और 12GB रैम वाले Samsung फोन पर 12000 रुपये की छूट, यहां मिल रहा ऑफर
संक्षेप: सैमसंग का बीच से फ्लिप होने वाला पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 7 5G ग्राहकों को खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया गया है। इस डिवाइस पर बैंक कार्ड के साथ 12 हजार रुपये की छूट दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung के पास सबसे पावरफुल फोल्डेबल फोन्स का बड़ा पोर्टफोलियो है लेकिन यूजर्स अक्सर ज्यादा कीमत के चलते ये फोन नहीं खरीद पाते। खास बात यह है कि कंपनी के स्टाइलिश फ्लिप फोन पर 12 हजार रुपये की बड़ी छूट मिल रही है और ग्राहक Galaxy Z Flip 7 5G को 12 हजार रुपये सस्ते में ऑर्डर कर सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सैमसंग के बेहद पतले क्लैमशेल स्टाइल में मुड़ने वाले Samsung Galaxy Z Flip 7 5G में बाहर भी 4.1 इंच का बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है। अच्छी बात यह है कि प्राइमरी डिस्प्ले की तरह ही यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इस तरह बिना फोन को ओपेन किए सारे बेसिक काम आसानी से इसी स्क्रीन पर किए जा सकते हैं। पिछले मॉडल्स के मुकाबले यह ज्यादा ड्यूरेबल होने का दावा भी कर सकता है।
ऑफर्स के चलते सस्ते में Galaxy Z Flip 7 5G
वैसे तो Samsung Galaxy Z Flip 7 5G के 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 109,999 रुपये रखी गई है लेकिन लिमिटेड टाइम डील के चलते इसपर बैंक ऑफर मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से यह फोन ऑर्डर करने के लिए अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें तो सीधे 12 हजार का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ग्राहक पुराने फोन के बदले एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी ले सकते हैं, जिनकी वैल्यू उसके मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इसके अलावा ग्राहक बैंक या एक्सचेंज डिस्काउंट में से किसी एक का फायदा ले सकते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं Galaxy Z Flip 7 5G के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग डिवाइस में 6.9 इंच का फुल HD+ डायनमिक AMOLED 2X प्राइमरी मुड़ने वाला डिस्प्ले दिया गया है और बाहर 4.1 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। 2600 nits की पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं। इसमें 3nm Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है और Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 दिया गया है। साथ ही इसमें Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिल जाता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी क्लिक करने या वीडियो कॉलिंग के लिए 10MP फ्रंट कैमरा मिलता है। IP48 रेटिंग वाले इस फोन में 4300mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black






