Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Expands Premium Micro RGB Lineup for 2026 With New Sizes and Advanced Features
आ रही है Samsung Micro RGB TV सीरीज, 55 से 115 इंच तक के प्रीमियम मॉडल

आ रही है Samsung Micro RGB TV सीरीज, 55 से 115 इंच तक के प्रीमियम मॉडल

संक्षेप:

सैमसंग 2026 में अपनी नई Micro RGB TV सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें 55 से 115 इंच तक के अल्ट्रा-प्रीमियम मॉडल शामिल होंगे। नई टेक्नोलॉजी के साथ ये टीवी बेहतर कलर, शानदार क्लैरिटी और इमर्सिव साउंड देंगे।

Dec 17, 2025 03:17 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने घोषणा की है कि वह साल 2026 में अपनी माइक्रो RGB टीवी लाइनअप को और विस्तार देगी। इस नई सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज के मॉडल पेश किए जाएंगे, जो होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को पूरी तरह नया लेवल देने का दावा करते हैं।

कंपनी के मुताबिक, नया माइक्रो RGB लाइनअप 55, 65, 75, 85, 100 और 115 इंच के ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। यह सैमसंग की माइक्रो RGB डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का अगला और ज्यादा एडवांस्ड वर्जन होगा, जिसे प्रीमियम होम व्यूइंग के लिए नया स्टैंडर्ड माना जा रहा है। सैमसंग का कहना है कि यह रेंज छोटे से बड़े हर तरह के लिविंग स्पेस के लिए, बिना पिक्चर क्वालिटी से कोई समझौता किए डिजाइन की गई है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हुन ली के मुताबिक, कंपनी की लेटेस्ट माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी कलर्स और क्लैरिटी को इस तरह पेश करती है कि मूवी, स्पोर्ट्स और टीवी शोज ज्यादा लाइव और एक्सप्रेसिव महसूस होते हैं। उनका कहना है कि 2026 के लिए लाइनअप का विस्तार कर सैमसंग एक नई प्रीमियम कैटेगरी तैयार कर रहा है, जो यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब

डिस्प्ले के मामले में बेहतरीन

ग्राहक अब टीवी खरीदते वक्त बेहतर पिक्चर क्वालिटी को सबसे अहम मानते हैं। यही वजह है कि प्रीमियम टीवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। सैमसंग का नया माइक्रो RGB लाइनअप बड़े लिविंग रूम के लिए सेंट्रल डिस्प्ले के तौर पर भी परफेक्ट है और उन यूजर्स के लिए भी, जो सीमित जगह में एक हाई-एंड टीवी चाहते हैं। हर मॉडल में कंपनी की एडवांस्ड डिस्प्ले आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जो बढ़िया इंजीनियरिंग और बेहतरीन पिक्चर परफॉर्मेंस ऑफर करता है।

इसलिए खास है माइक्रो RGB टेक

माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी खासियत इसके सब-100 माइक्रोन रेड, ग्रीन और ब्लू LED हैं, जो अलग-अलग तरीके से लाइट एमिट करती हैं। इससे लाइट कंट्रोल बेहद सटीक हो जाता है और कलर एक्युरेसी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर मिलती है। इसके साथ 4K AI अपस्केलिंग प्रो और AI मोशन इन्हांसर प्रो जैसी पिक्चर प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस को बेहतर बनाती हैं, मोशन को स्मूद करती हैं और रियल टाइम में क्लैरिटी बढ़ाती हैं।

लाइनअप में माइक्रो RGB AI इंजन प्रो भी दिया गया है, जो नेक्स्ट-जेनरेशन AI चिपसेट पर बेस्ड है। यह फ्रेम-बाय-फ्रेम पिक्चर को ज्यादा रियल और शार्प बनाता है। माइक्रो आरजीबी कलर बूस्टर प्रो और माइक्रो RGB HDR प्रो की मदद से कलर और कॉन्ट्रास्ट इतना नेचुरल लगता है कि कंटेंट देखना रियल लाइफ जैसा अनुभव देता है। VDE सर्टिफिकेशन के साथ माइक्रो आरजीबी प्रिसिजन कलर 100, BT.2020 वाइड कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज देता है, जिससे रंग और भी गहरे और चमकदार नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

सैमसंग ने अपने विजन AI कंपैनियन को भी अपग्रेड किया है। यह प्लेटफॉर्म बड़े लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड इंटेलिजेंस और बिक्सबी के जरिए नेचुरल बातचीत की सुविधा देता है। यूजर्स कन्वर्सेशनल सर्च, इंटरएक्टिव सवाल-जवाब, प्रोएक्टिव रिकमेंडेशन और लाइव ट्रांसलेट, जेनरेटिव वॉलपेपर व पर्प्लेक्सिटी जैसे AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी रिफ्लेक्शन कम रखती है, जिससे व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर बना रहता है।

ऐसा होगा यूजर्स का ऑडियो अनुभव

ऑडियो के मामले में भी सैमसंग ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। नए माइक्रो RGB टीवी में डॉल्बी एटमॉस, एडैप्टिव साउंड प्रो और क्यू-सिम्फनी जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो टीवी स्पीकर्स और अन्य सैमसंग डिवाइसेज़ के साथ मिलकर गहरा और इमर्सिव साउंडस्टेज तैयार करते हैं। खास बात यह है कि 2026 के सभी सैमसंग टीवी में एक्लिप्सा ऑडियो सपोर्ट मिलेगा, जो 3D स्पैशियल साउंड का नया अनुभव देगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।