
हो जाइए तैयार! जल्द आ रहा Samsung का 50MP कैमरा, 6 साल नॉन-स्टॉप चलने वाला सस्ता 5G फोन
Samsung के नए सस्ते 5G फोन Galaxy A07 5G Geekbench डेटाबेस में देखा गया है जिसमें यह 4GB/6GB RAM और Android 16 पर चल रहा है। Benchmark लीक से पता चलता है कि फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC और Mali-G57 GPU से लैस हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung मोबाइल मार्केट में अपने बजट सेगमेंट को मजबूत करने के लिए तैयार है, और इसके तहत Galaxy A07 5G नाम का नया स्मार्टफोन Geekbench जैसे बेंचमार्क प्लेटफ़ॉर्म पर नजर आया है। लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-A076B है, और यह डिवाइस Android 16 के साथ परीक्षण में दिखाई दिया है जो संकेत देता है कि यह Samsung का नया बजट-फ्रेंडली 5G फोन होगा। Geekbench पर लीक जानकारी के अनुसार Galaxy A07 5G फोन में लगभग 6GB RAM हो सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और मल्टीमीडिया यूज के लिए है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC लगाया जा सकता है Dimensity सीरीज़ का यह चिप मिड-रेंज 5G अनुभव के लिए प्रयोग में लाया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy A07 5G की जानकारी कई सपोर्ट पेजों पर पहले से लाइव हो चुकी है, जिसमें विभिन्न देशों जैसे फ़िलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और अन्य में यह सामने आया है यह संकेत देता है कि Samsung इसे Q4 2025 या Q1 2026 में लॉन्च कर सकता है।
Samsung Galaxy A07 5G की संभावित कीमत
Samsung Galaxy A07 5G को कंपनी बजट 5G सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। Geekbench लीक और A-सीरीज के पिछले ट्रेंड को देखें तो इसकी कीमत को किफायती रखा जाएगा, ताकि यह Redmi, realme और Lava जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सके। Galaxy A07 5G की भारत में शुरुआती कीमत 11,000 से 13,000 रुपए के बीच हो सकती है। वहीं 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 13,999 से ₹14,999 रुपए तक जा सकती है। Samsung आमतौर पर लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट भी देता है, जिससे शुरुआती दिनों में फोन और सस्ता मिल सकता है।
Samsung Galaxy A07 के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy A07 एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होने वाला है, लेकिन इसके फीचर्स इसे खास बनाते हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो इस प्राइस सेगमेंट में शानदार फोटो क्वालिटी ऑफर करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एंट्री-लेवल ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4GB/6GB RAM के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं, जिससे रोजमर्रा के काम और हल्की-फुल्की गेमिंग आराम से हो सकेगी। फोन में 6.5-इंच के आसपास की बड़ी डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि Samsung इस फोन के साथ 6 साल तक Android OS और Security Updates दे सकता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black




