
Samsung ने Flipkart पर शुरू किए Galaxy Days, केवल दो दिन मिलेंगे खास ऑफर्स और रिवॉर्ड्स
सैमसंग भारतीय ग्राहकों के लिए Galaxy Days लेकर आया है और इस दौरान ढेरों डिवाइसेज धाकड़ छूट पर मिलेंगे। इसके अलावा खास रिवॉर्ड्स ऑफर किए जा रहे हैं और सरप्राइज कूपन्स दिए जाएंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung भारत में Flipkart पर Galaxy Days लेकर आई है। यह तीन दिन की सेल 16 से 18 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें Galaxy डिवाइसेज पर कई एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इस खास इवेंट के दौरान ग्राहकों को बेहतर एक्सचेंज वैल्यू, शानदार डील्स और एक्सट्रा सुरक्षा बेनिफिट्स मिलेंगे, जिससे अपग्रेड करना और भी आसान हो जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Galaxy Days के दौरान चुनिंदा Galaxy स्मार्टफोन्स को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 12,000 रुपये तक का एक्सट्रा बोनस मिल सकता है। यह ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। बेहतर एक्सचेंज वैल्यू के साथ ग्राहक नए Galaxy फोन को पहले से ज्यादा अफॉर्डेबल प्राइस पर खरीद सकेंगे।
इसके अलावा Samsung इस सेल में स्पेशल Pair-up Deals भी ला रहा है। इन डील्स के साथ अगर ग्राहक किसी एलिजिबल Galaxy स्मार्टफोन के साथ Galaxy वियरेबल्स या एक्सेसरीज खरीदते हैं, तो उन्हें 5,000 रुपये तक की एक्सट्रा छूट मिल सकती है। साथ ही Galaxy वॉच, टैबलेट और लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स पर भी लिमिटेड टाइम के लिए खास डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दिए जाएंगे कई एक्सट्रा रिवॉर्ड्स
Galaxy Days के दौरान Flipkart पर Samsung Care+ का ऑप्शन भी दिया जाएगा। यह प्लान एलिजिबल Galaxy स्मार्टफोन्स को accidental और liquid damage से सुरक्षा देता है। इससे ग्राहक बिना किसी चिंता के अपने नए फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं और उन्हें लंबे समय तक बेहतर सुरक्षा मिलती है।
रिवॉर्ड्स की बात करें तो Flipkart पर Samsung Brand Store पर आने वाले ग्राहकों को SuperCoins कमाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को mystery box खोलकर एलिजिबल मॉडल्स पर कूपन जीतने का मौका भी मिलेगा। इन सरप्राइज ऑफर्स के साथ Samsung Galaxy Days को ऑनलाइन शॉपर्स के लिए और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है।
कुल मिलाकर, Samsung का Galaxy Days इवेंट उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा मौका है जो नए Galaxy डिवाइस पर अपग्रेड करना चाहते हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Sapphire Black









