काम की बात: AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन खरीदने पर Samsung दे रहा ₹20000 तक कैशबैक, 99 रुपये में 1 साल वारंटी भी
Samsung ने ग्राहकों के लिए Big Bespoke AI Fest की घोषणा कर दी है। फेस्ट 12 जून से 19 जुलाई तक चलेगी, जिसमें AC, फ्रिज या फिर वॉशिंग मशीन और अन्य होम अप्लायंसेज खरीदना पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Samsung का AC, फ्रिज या फिर वॉशिंग मशीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स की बारिश कर दी है। सैमसंग इंडिया ने आज 'द बिग बिस्पोक AI फेस्ट' की घोषणा की है, जो 12 जून से 19 जुलाई, 2026 तक चलेगा। इस दौरान कंपनी अपने बिस्पोक AI होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो पर शानदार समर डील्स पेश करेगी। ग्राहक चुनिंदा बिस्पोक AI रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर और अन्य होम अप्लायंसेज पर 20,000 रुपये तक का कैशबैक और एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ उठा सकते हैं, जिससे इस गर्मी में AI-पावर्ड लिविंग सॉल्यूशंस को अपनाना आसान हो जाएगा।

99 रुपये में एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी
जो ग्राहक चुनिंदा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन खरीद रहे हैं, वे एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी के लिए पैसे देकर Samsung Care+ के जरिए दो साल की अतिरिक्त वारंटी मुफ्त पा सकते हैं। सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए, ग्राहक सिर्फ 99 रुपये में एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी ले सकते हैं।
चुनिंदा टॉप-लोड वॉशिंग मशीनों की इंस्टॉलेशन के साथ ग्राहकों को एक फ्री फिल्टर भी मिलेगा। यह फिल्टर मशीन को धूल और जंग से बचाता है, जिससे मशीन लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा, Samsung Finance+ का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 1000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। Samsung Finance+ ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और सैमसंग के अप्लायंसेज खरीदने के लिए आसान विकल्प देने के लिए पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस देता है।
AC पर 5 साल कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी
इसके अलावा, ग्राहक एयर कंडीशनर पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी का फायदा उठा सकते हैं, जिससे लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और टेंशन फ्री एक्सपीरियंस मिलता है।
'बिग बिस्पोक AI फेस्ट' के ऑफर Samsung.com, लीडिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पूरे भारत में चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं।
सैमसंग के Bespoke AI अप्लायंसेज, जो एडवांस्ड AI और स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस हैं, स्मार्ट, आसान और एनर्जी बचाने वाले समाधान देते हैं। Bespoke AI एयर कंडीशनर तेजी से कूलिंग करते हैं और लगातार कंफर्ट के लिए एयरफ्लो को अपने-आप एडजस्ट करते हैं। SmartThings Home Care के साथ जुड़े होने के कारण, ये परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखते हैं, गैस की कमी या फिल्टर की सफाई जैसी समस्याओं का पता लगाते हैं और यूजर्स को पहले ही जानकारी दे देते हैं।
किचन में, Bespoke AI रेफ्रिजरेटर सैमसंग के कनेक्टेड इकोसिस्टम के जरिए AI-पावर्ड फीचर्स और आसान होम मैनेजमेंट देते हैं। वहीं, Bespoke AI वॉशिंग मशीनें बेहतर और असरदार सफाई के लिए वॉश साइकल को ऑप्टिमाइज करने के लिए AI का इस्तेमाल करती हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


