Samsung और रियलमी के फोन को खरीदने का सबसे शानदार मौका, 12 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

Mar 09, 2026 08:26 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन पर सैमसंग और रियलमी के दो धांसू फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये तक सस्ते हो गए हैं। खास बात है कि आप इन फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। इन फोन में आपको धांसू कैमरा सेटअप मिलेगा। 

Samsung और रियलमी के फोन को खरीदने का सबसे शानदार मौका, 12 हजार रुपये तक कम हुई कीमत

नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अमेजन पर सैमसंग और रियलमी के दो धांसू फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 12 हजार रुपये तक सस्ते हो गए हैं। खास बात है कि आप इन फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा इन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि फोन्स पर मिलने वाला एक्सचेंज बोनस आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।

Realme GT 7 Pro

लॉन्च के समय फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह 12 हजार रुपये सस्ता हो गया है। आप इसे 47999 रुपये में खरीद सकेत हैं। फोन पर कंपनी 2399 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 42250 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 2780X1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का 8T LTPO OLED Plus डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट लगा है।

Realme GT 7 Pro

फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दे रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग और अंडर वॉटर कैमरा मोड के साथ आता है।

Samsung Galaxy A35 5G

सैमसंग के इस फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लॉन्च के समय 33999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन पर 26990 रुपये का मिल रहा है। यानी लॉन्च प्राइस से इसकी कीमत करीब 7 हजार रुपये तक कम हो गई है। फोन पर 1345 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में फोन 25550 रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की जहां तक बात है, तो सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

यह डिवाइस Exynos 1380 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।

(Main Image: Expert Review)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।