12 हजार से कम में मिल रहा सैमसंग का टीवी, मोटोरोला केवल ₹9499 का, मची लूट

12 हजार से कम में मिल रहा सैमसंग का टीवी, मोटोरोला केवल ₹9499 का, मची लूट

संक्षेप:

12 हजार रुपये से कम के बजट में नया टीवी खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपको तीन जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग के एलईडी स्मार्ट टीवी भी हैं। इनमें सबसे सस्ता टीवी 9499 रुपये का है।

Oct 15, 2025 03:30 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

12 हजार रुपये से कम के बजट में नया टीवी खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपको तीन जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग के एलईडी स्मार्ट टीवी भी हैं। इन टीवी की कीमत 12 हजार रुपये से कम है। इन टीवी को आप फ्लिपकार्ट की बिग बैंग दिवाली सेल में कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने टीवी की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

Samsung 80 cm (32 Inch) HD Ready LED Smart Tizen TV (UA32T4380AKXXL)

सैमसंग के इस टीवी की कीमत 11,999 रुपये है। टीवी पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। बैंक ऑफर में टीवी पर 10 पर्सेंट की छूट मिल सकती है। एक्सचेंज ऑफर में टीवी 2 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो आपको इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 50Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टीवी डॉल्बी साउंड के साथ आता है।

MOTOROLA 80 cm (32 inch) QLED HD Ready Smart Google TV 2025 Edition (32HDGQMDDAQ)

मोटोरोला के इस टीवी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 9499 रुपये है। टीवी को आप 5 पर्सेंट के कैशबैक और 10 पर्सेंट के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। टीवी पर कंपनी 2 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यह टीवी QLED HD रेडी डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो के साथ 40 वॉट के स्पीकर मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
21 अक्टूबर को आ रहे दो दमदार फोन, मिल सकती है 7000mAh से ज्यादा की बैटरी

Foxsky 109 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android TV (43FS-VS//43FSFHS)

इस टीवी की कीमत 11,499 रुपये है। इस टीवी को भी आप 5 पर्सेंट कैशबैक और 10 पर्सेंट के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह टीवी 2 हजार रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी आपका हो सकता है। टीवी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ शानदार फ्रेमलेस डिजाइन हो गया है। टीवी में दमदार साउंड के लिए 30 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।