₹10999 में खरीदें सैमसंग और मोटोरोला के 12GB तक की रैम वाले ये दमदार फोन, कैमरा 50MP का

Jan 10, 2026 01:45 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ये 5G फोन सैमसंग और मोटोरोला के हैं। इनकी कीमत मात्र 10999 रुपये है। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।

₹10999 में खरीदें सैमसंग और मोटोरोला के 12GB तक की रैम वाले ये दमदार फोन, कैमरा 50MP का

11 हजार रुपये तक के बजट में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको दो जबर्दस्त ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये 5G फोन सैमसंग और मोटोरोला के हैं। इनकी कीमत मात्र 10999 रुपये है। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। ये फोन शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर भी ऑफर करते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन फोन के बारे में।

MOTOROLA G35 5G

मोटोरोला के इस फोन के 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T760 ऑफर कर रही है। अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन वाले इस बजट स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

Motorola G35 5g

सेल्फी के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M06 5G

फोन के 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 10999 रुपये है। कंपनी इस फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ LCD पैनल दे रही है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

samsung

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।