Samsung यूजर्स से कोई नहीं कर पाएगा धोखाधड़ी, इन फोन्स में भी आ रहा एंटी-फ्रॉड फीचर
Online Fraud का ग्राफ दिनोंदिन तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन अगर आप Samsung का फोन चला रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सैमसंग अपने कई फोन्स में AI Anti-Fraud फीचर की पेशकश कर रहा है। आपको यह फीचर मिलेगा या नहीं, डिटेल में जानिए…

ऑनलाइन फ्रॉड के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। धोखेबाज, भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग तरकीबें आजमाते रहते हैं। कभी बैंक एग्जीक्यूटिव बन कर कॉल करते हैं, तो भी कुछ। लेकिन अब सैमसंग यूजर्स से फ्रॉड करना हैकर्स के लिए लोहे के चने चबाना जितना मुश्किल हो जाएगा। ऐस हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सैमसंग अपने फोन में एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जो यूजर को स्कैम कॉल्स का पता चलने पर तुरंत अलर्ट करेगा। धीरे-धीरे सैमसंग इस फीचर को अपने अन्य फोन्स में भी पहुंचा रहा है। कैसे करता है यह फीचर और किन फोन्स में आने वाला है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
AI-पावर्ड एंटी-फ्रॉड फीचर
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग अपने नए AI-पावर्ड एंटी-फ्रॉड फीचर को Galaxy S26 सीरीज से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि आने वाले महीनों में यह फीचर दुनियाभर में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह फीचर, अभी केवल अमेरिका के यूजर्स तक ही सीमित है। खास बात यह है कि इसे स्कैम कॉल्स को रियल टाइम में पहचानने और बातचीत के संदिग्ध लगने पर यूजर्स को तुरंत चेतावनी देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस फीचर के पीछे गूगल की टेक्नोलॉजी है और यह डिवाइस पर मौजूद Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब है कि कॉल के कंटेंट का एनालिसिस सीधे फोन पर ही किया जाता है, जिससे बेहतर प्राइवेसी सुनिश्चित होती है, क्योंकि डेटा को बाहरी सर्वर पर भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सिस्टम उन पैटर्न पर नजर रखता है जो आमतौर पर धोखाधड़ी से जुड़े होते हैं। कॉल के दौरान कुछ भी संदिग्ध लगाने पर यह यूजर्स को अलर्ट कर देता है।
सैमसंग ने गूगल के साथ मिलकर अपनी नेटिव फोन ऐप में इस फीचर को इंटीग्रेट किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह AI फीचर सबसे पहले पिक्सेल स्मार्टफोन पर पेश किया गया था, जिसके बाद यह सैमसंग की फ्लैगशिप लाइनअप में आया।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अब इन सैमसंग फोन्स में आ रहा फीचर
गूगल फोन ऐप (वर्जन 217 बीटा) के कोड स्ट्रिंग्स से हाल ही में मिली जानकारी से पता चलता है कि सैमसंग इस फीचर को और भी डिवाइस में लाने की योजना बना रहा है। इनमें आने वाले फोल्डेबल डिवाइस जैसे Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 शामिल हैं, साथ ही दुनियाभर के बाजारों में उपलब्ध अन्य क्षेत्रीय वेरिएंट भी शामिल हैं।
कहा जा रहा है कि कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी के चलते, सैमसंग बड़े पैमाने पर इसे लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कुल मिलाकर, इस कदम से यह हिंट मिलता है कि AI-पावर्ड फ्रॉड डिटेक्शन जल्द ही दुनियाभर के सैमसंग गैलेक्सी फोन्स में एक स्टैंडर्ड फीचर बन सकता है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




12GB RAM













