Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Accidentally Leaks New Galaxy S26 Models Before Launch 200MP camera powerful processor AI features check prices
Samsung Galaxy S26 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, कीमत भी आई सामने; 200MP कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, AI फीचर्स का तगड़ा कॉम्बो

Samsung Galaxy S26 सीरीज इस दिन होगी लॉन्च, कीमत भी आई सामने; 200MP कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर, AI फीचर्स का तगड़ा कॉम्बो

संक्षेप:

Samsung Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च Samsung Unpacked इवेंट में 25 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे, जिनकी सेल मार्च 2026 में शुरू होने की संभावना है। 

Jan 19, 2026 02:44 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Samsung ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज के बारे में बड़े अपडेट को आधिकारिक रूप से सामने ला दिया है। Samsung अपना नया S-Series लाइन-अप 25 फरवरी 2026 को “Galaxy Unpacked” इवेंट में पेश करने वाली है, इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra तीनों मॉडल एक साथ दिखाई देंगे। पिछले कुछ महीनों से इस सीरीज के बारे में कई लीक्स और अफवाहें सुर्खियों में थीं किसी रिपोर्ट ने फरवरी में लॉन्च की पुष्टि की थी, तो किसी ने मार्च में सेल शुरू होने का अनुमान लगाया था। अब यह अफवाहें और लीक मिलकर एक साफ पिक्चर दे रहे हैं कि S26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च के बाद मार्च 2026 तक स्टोर्स में उपलब्ध हो जाएगी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार Samsung ने Galaxy S26 Ultra में विशेष रूप से शक्तिशाली परफॉर्मेंस, AI-सक्षम फीचर्स और हाई-एंड कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च डेट और सेल शेड्यूल

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक Samsung ने Galaxy S26 सीरीज के Unpacked इवेंट के लिए 25 फरवरी 2026 की तारीख तय की है, जब यह नई सीरीज आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने पेश की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस इवेंट के करीब दो सप्ताह बाद, यानी मार्च 2026 के पहले हफ्ते से Galaxy S26 सीरीज की सेल शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:iPhone 17 Pro Max जैसे लुक, पावरफुल प्रोसेसर, के साथ आया Infinix NOTE Edge

Galaxy S26 Series: कौन-कौन से मॉडल आएंगे?

Samsung इस बार तीन मुख्य मॉडल लॉन्च करने वाली है:

Samsung Galaxy S26 – बेस वेरिएंट

Samsung Galaxy S26 Plus – मिड-सीगमेंट फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S26 Ultra – टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल

किसी भी “Pro” या “Edge” वेरिएंट के शामिल होने की पुष्टि नहीं मिली है, जिसका मतलब है कि Edge मॉडल इस बार नहीं आएगा।

Samsung Galaxy S26 Series के फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Series को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि यह लाइन-अप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होने की संभावना है, खासकर इंटरनेशनल वेरिएंट्स में। यह चिपसेट परफॉर्मेंस और AI क्षमताओं में प्रभावशाली सुधार देगा खासकर कैमरा प्रोसेसिंग और भारी टास्क के दौरान। कैमरा के मामले में, Galaxy S26 Ultra में 200MP मुख्य सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो जैसे प्रीमियम कैमरा सेटअप को सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो प्रो-ग्रेडेड इमेजिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव देगा।

Samsung Galaxy S26 सीरीज का डिज़ाइन और डिस्प्लेलीक हुई तस्वीरों से डिज़ाइन में मामूली बदलाव नजर आ रहे हैं। गैलेक्सी S26 सीरीज़ के सभी मॉडलों में गैलेक्सी Z फोल्ड 7 की तरह एक ही कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का QHD सैमसंग M14 OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें प्राइवेसी स्क्रीन का नया फ़ीचर होगा। स्टैंडर्ड गैलेक्सी S26 में 6.2 इंच का QHD OLED डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। S26 प्लस में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होने की खबर है, जिससे इसका साइज अल्ट्रा वेरिएंट के बराबर हो जाएगा। Samsung Galaxy S26 सीरीज का परफॉरमेंस और बैटरीसैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में सैमसंग का नया Exynos 2600 SoC मिलने की संभावना है, जो 2nm प्रोसेस पर निर्मित दुनिया का पहला स्मार्टफोन चिपसेट है।

ये भी पढ़ें:Amazon की बंपर सेल: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले 5G फोन अब ₹10,000 से कम में

Samsung Galaxy S26 Series की कीमतें

हाल के लीक से पता चलता है कि Samsung संभवतः पिछली S25 सीरीज की तरह कीमतें फ्रीज रखने पर विचार कर रहा है, जिससे यह सीरीज़ भारत समेत अन्य बाजारों में ज्यादा आकर्षक बने। अनुमानित शुरुआती कीमतें इस तरह हो सकती हैं:

• Galaxy S26 – लगभग $799 (~₹66,500)

• Galaxy S26 Plus – लगभग $999 (~₹83,000)

• Galaxy S26 Ultra – लगभग $1,299 (~₹1,08,000)

यह कीमतें बाजार के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।