Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Accepts Liability After Galaxy S25 Plus Explodes During Charging Offers Compensation
Samsung के महंगे फोन में चार्जिंग के दौरान हुआ था धमाका, कंपनी ने ली जिम्मेदारी; यूजर का दावा

Samsung के महंगे फोन में चार्जिंग के दौरान हुआ था धमाका, कंपनी ने ली जिम्मेदारी; यूजर का दावा

संक्षेप:

सैमसंग के फ्लैगशिप लाइनअप के महंगे फोन Galaxy S25+ में चार्जिंग के दौरान आग लगने के मामले में कंपनी ने जिम्मेदारी ली है। ब्रैंड ने पेशकश की है कि फोन की कीमत के अलावा अलग से मुआवजा भी दिया जाएगा। 

Jan 23, 2026 07:12 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ कोरियन टेक ब्रैंड Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25+ में चार्जिंग के दौरान आग लगने से जुड़े एक मामले में बड़ा अपडेट मिला है। पिछले साल के बताए जा रहे मामले में Samsung Galaxy S25+ में हुआ ब्लास्ट के बाद अब कंपनी ने मुआवजा देने की पेशकश की है। यूजर का दावा है कंपनी ने इस हादसे की जिम्मेदारी ली है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में आग लगने से जुड़े पूरे वाकये की जानकारी एक Reddit यूजर ने दी थी। उसने बताया था कि करीब दो महीने पुराने Galaxy S25+ को रात में चार्जिंग में लगाया था और इस दौरान फोन गर्म करने के बाद उसमें आग लग गई और ब्लास्ट हो गया। आग तेजी से फैलने से घर का कारपेट जलने लगा और धुएं की वजह से घर के कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में Samsung का 5G फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा भी

रिपोर्ट में सामने आई ब्लास्ट की वजह

यूजर ने दावा किया कि ब्लास्ट के वक्त फोन को सैमसंग के ऑफीशियल चार्जर और केबल से ही चार्ज किया जा रहा था। इस मामले की जांच करने वाली फायर डिपार्टनेंट टीम ने अपनी रिपोर्ट में थर्मल रनवे को जिम्मेदार ठहराया था। इस स्थिति में फोन की बैटरी का तापमान तेजी से बढ़ता है और नियंत्रित ना होने की स्थिति में उसमें आग लग जाती है या धमाका हो सकता है।

सैमसंग ने भी की थी इंटरनल जांच

मामले से जुड़े सारे डॉक्यूमेंट्स और फोटोज यूजर ने सैमसंग को सौंप दिए थे, जिसके बाद कंपनी की ओर से भी इस मामले की इंटरनल जांच की गई और कहा कि उसके रिव्यू में कोई बाहरी वजह भी जिम्मेदार लग रही है। हालांकि, जांच के दौरान इस बात को सही साबित करने वाले कोई सबूत नहीं मिले।

ये भी पढ़ें:मौका! Amazon Sale में Samsung फोन्स पर बंपर डिस्काउंट, ये रहीं टॉप-10 डील्स

कंपनी ने यूजर को Galaxy S25+ की पूरी कीमत लौटाने की पेशकश की है। इसके अलावा प्रॉपर्टी डैमेज, मेडिकल जांच से जुड़े खर्च और यूजर को हुई परेशानी के लिए कंपनी अलग से मुआवजा भी देगी। कंपनी ने कहा है कि यह अपनी तरह का एकलौता मामला है और अन्य डिवाइसेज में किसी तरह की खामी नहीं पाई गई है। सैमसंग ने साफ किया कि वह अपने यूजर्स की सुरक्षा और उनके अनुभव को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

(फोटो: प्रतीकात्मक)

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।